Connect with us
Ankita Bhandari murder case: Family stopped funeral, big demand placed in front of government

Home / उत्तराखण्ड / ऋषिकेश: अंकिता भंडारी का शव हुआ बरामद पिता ने की शिनाख्त वीडियो आई सामने

उत्तराखण्ड ऋषिकेश

ऋषिकेश: अंकिता भंडारी का शव हुआ बरामद पिता ने की शिनाख्त वीडियो आई सामने

1 min read

पौड़ी गढ़वाल की अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस नृशंस हत्याकांड की जांच कर रही को शनिवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मृतका के शव को ऋषिकेश के चिल्ला नहर से बरामद कर लिया है। बताया गया है कि मृतका के पिता और भाई ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कर अंकिता के रूप में उसकी पहचान कर ली है।
यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी हत्याकांड : चीला शक्ति नहर के बैराज से मिला शव

उधर दूसरी ओर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताते हुए अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अलर्ट मोड पर आए धामी ने न केवल बीती रात आरोपी पुलकित के रिजार्ट पर बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करवा दिया बल्कि मामले की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक पी• रेणुका देवी के नेतृत्व में एस‌आईटी का गठन भी कर दिया है। विदित हो कि रिजार्ट में काम करते हुए अंकिता भंडारी कुछ दिन पूर्व एकाएक लापता हो गई थी।

यह भी पढ़ें- अंकिता के 19 वर्ष की उम्र में नौकरी करने की मजबूरी जान आपके भी छलक पड़ेंगे आंसू

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top