UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
Uttarakhand news: हल्द्वानी में महिला से गाली-गलौज और धमकी देने वाला सालिक अली गिरफ्तार
1 min read
Haldwani News Today Hindi : महिला से अभद्रता गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी पुलिस ने दबोचा, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ था वायरल
Uttarakhand Haldwani News Today Hindi : Man Arrested for Abusing, Threatening Woman After Viral Video: उत्तराखंड के नैनीताल जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक महिला से अभद्रता और गाली गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी देता हुआ नजर आ रहा है। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस प्रशासन ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे हिरासत में लिया है। इतना ही नहीं बल्कि आरोपी युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand: जसपुर में RTE एडमिशन मामला सरकारी शिक्षक पर फर्जी आय प्रमाण पत्र का आरोप
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी के टीपी नगर क्षेत्र नीलांचल कॉलोनी फेज 6 डहरिया में एक महिला के साथ एक युवक ने अभद्रता करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। इस पूरे प्रकरण का वीडियो किसी ने अपने फोन पर कैद किया और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो के तेजी से वायरल होते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आई और उन्होंने आरोपी सलीक अली को हिरासत में लिया।
सलीक अली ने बिना किसी कारण के महिला के साथ की गाली गलौज ( haldwani news today)
बताया जा रहा है बीते 14 जुलाई की दोपहर करीब 1:30 बजे एक डिलीवरी बॉय पीड़िता के घर का पता पूछने पहुंचा था। तभी इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले सलीक अली ने बिना किसी कारण के महिला के साथ गाली गलौज करते हुए आपत्तिजनक इशारे किए। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी लकड़ी लेकर उसे मारने दौड़ा और उसे जान से मारने तथा गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
यह भी पढ़े :Uttarakhand gram pradhan: हरिद्वार फर्जी प्रमाण पत्र बनी ग्राम प्रधान अब चली गई कुर्सी
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवक ( haldwani crime news update) social media viral video haldwani
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी सलीक पहले भी कई बार उसकी बेटी के साथ गलत व्यवहार और छेड़खानी जैसी हरकतें कर चुका है। घटना के बाद आरोपी का वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह खुली धमकी देता हुआ दिखाई दे रहा है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस प्रशासन ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं की सुरक्षा उनके लिए सर्वोपरि है इसलिए कानून व्यवस्था को चुनौती देने या समाज में डर का माहौल पैदा करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
