Tehri Garhwal UTTARAKHAND NEWS
Uttarakhand: देवप्रयाग सहकारी समिति घोटाला 19 लाख की हेराफेरी का आरोपी पूर्व सचिव गिरफ्तार
1 min read
Uttarakhand Tehri Garhwal news live Ex-Cooperative Society Secretary Held in ₹19 Lakh Fraud Case: देवप्रयाग सहकारी समिति में 19 लाख रुपए की कर दी हेराफेरी, पूर्व सचिव गिरफ्तार
Uttarakhand Tehri Garhwal news live Ex-Cooperative Society Secretary Held in ₹19 Lakh Fraud Case उत्तराखंड के टिहरी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर देवप्रयाग की बहुउद्देशीय सहकारी समिति लिमिटेड में करीब 19 लाख रुपए के गबन मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। इस कार्यवाही के तहत समिति के पूर्व सचिव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। बताते चलें आरोपी अनियमितता और गबन करने के आरोप में लंबे समय से फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने श्रीनगर क्षेत्र से दबोचा है।
यह भी पढ़े :Dehradun News: देहरादून महिला को गोली मारने के बाद युवक ने दी जान, नोट से मिले अहम सुराग
बता दें 19 मार्च 2026 को पौड़ी जिले के विकासखंड कोट के सहायक विकास अधिकारी ने थाना देवप्रयाग में लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। इस शिकायत में उन्होंने बताया कि बहुउद्देशीय सहकारी समिति लिमिटेड देवप्रयाग के तत्कालीन सचिव शैलेंद्र गैरोला ने अपने कार्यकाल के दौरान समिति की धनराशि का दुरुपयोग करते हुए 19 लाख रुपए का गबन किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन की टीम ने जल्द से जल्द कार्रवाई करने के लिए योजना बनाई।
पुलिस ने जुटाए अहम सबूत ( pauri Garhwal bank news)
शिकायत के आधार पर थाना देवप्रयाग में भारतीय दंड संहिता की धारा 409 ( लोक सेवक या बैंक संस्था के कर्मचारी द्वारा अपराधिक न्यायसभंग) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच शुरू की और दस्तावेज के साथ सबूत जुटाए।
यह भी पढ़े :Dehradun news today: देहरादून स्कूल प्रबंधक छात्र से दरिंदगी अब मामले में बड़ा खुलासा
मुकदमा होते ही ठिकाने बदलने लगा आरोपी ( Uttarakhand news today)
जांच के दौरान पता चला कि मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा और विभिन्न स्थानों पर छिपकर रहने लगा। पुलिस टीम ने उसकी तलाशी में लगातार दबिश दी और सीसीटीवी फुटेज तथा मोबाइल लोकेशन समेत अन्य सबूतों पर नजर रखी। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने श्रीनगर क्षेत्र से आरोपी को हिरासत में लिया।
पुलिस ने दबोचा आरोपी ( tehri Garhwal breaking news)
बताते चलें आरोपी टिहरी जिले के कीर्तिनगर बडियारगढ़ का रहने वाला 32 वर्षीय शैलेंद्र गैरोला है, जिसने पूछताछ के दौरान सहकारी समिति में 19 लाख रूपए की हेराफेरी करने की बात स्वीकारी है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
