Connect with us
Pithoragarh news today: 8th class student Yuvraj Singh Dhami died rabies rabid dog in jumma village Dharchula uttarakhand breaking news live
Image : सांकेतिक फोटो ( Pithoragarh news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Pithoragarh news today: धारचूला में पागल कुत्ते का आतंक रेबीज से एक और छात्र की गई जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

Pithoragarh news today: धारचूला में पागल कुत्ते का आतंक रेबीज से एक और छात्र की गई जिंदगी

1 min read

Pithoragarh news today: धारचूला में रेबीज से 8 वीं के छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Pithoragarh news today: 8th class student Yuvraj Singh Dhami died rabies rabid dog in jumma village Dharchula uttarakhand breaking news live: कुत्ते के काटने से होने वाला रेबीज कितना ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है ,इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अभी तक कई सारे लोग रेबीज के कारण अपनी जान गवा चुके हैं। ऐसी ही कुछ दुखद खबर पिथौरागढ़ जिले से सामने आ रही है, जहां पर रेबीज पीड़ित आठवीं के छात्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। छात्र की मौत के बाद से उसके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand roadways accident: अल्मोड़ा में फिर दगा दे गई उत्तराखण्ड रोडवेज क्लच फेल

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के जुम्मा गांव निवासी (14) वर्षीय युवराज सिंह धामी पुत्र रवींद्र सिंह धामी को फरवरी में कुत्ते ने काटा था। उस समय उसे टीके नहीं लगे थे। इसके बाद युवराज कभी अचानक से सामान्य व्यवहार कर रहा था तो कभी उसमें रेबीज के लक्षण तेजी से उभर रहे थे। इन उतार चढ़ाव को देखते हुए युवराज के सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए ,जिसमें संक्रमण और सुरक्षा के लिहाज से छात्र को आईसीयू में आइसोलेट किया गया। स्वजन उसे धारचूला सीएचसी लाए, जहां से उसे जिला अस्पताल पिथौरागढ़ रेफर किया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि छात्र में रेबीज के पूरे लक्षण आ चुके थे। छात्र का उपचार चल रहा था लेकिन उसने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।

रेबीज का कहर एक और बच्चे की गई जिंदगी ( pithoragarh news today)

बताया जा रहा है रेबीज के संक्रमण से 20 दिन के भीतर दूसरे किशोर की मौत से गांव में दहशत फैल चुकी है। करीब 6 महीने पहले जुंबा गांव के तोक बुंगा और टीलम में लावारिस कुत्ते ने कई किशोर और ग्रामीणों को काट दिया था। कुछ समय बाद कुत्ते की भी मौत हो गई थी। बीते 23 मई को जिस किशोर को कुत्ते ने काटा उसकी तबीयत बिगड़ गई थी और दूसरे दिन ही उसने दम तोड़ दिया था। बताया जा रहा है जिले में 20 दिन के भीतर रेबीज से मरने वाले बच्चों को एक ही कुत्ते के बच्चे में काटा था।

यह भी पढ़े :Uttarakhand weather alert: उत्तराखण्ड में बदला मौसम 8 जिलों में आरेंज अलर्ट शुरू हुई बारिश

हवा पानी से डरने लगा था युवराज (Pithoragarh dog bite news) 

बताते चलें रेबीज से संक्रमित युवराज भी पानी, हवा से डरने लगा था, जो बार-बार चिल्लाने लगा था। इतना ही नहीं बल्कि उसके मुंह से लार भी छूट रही थी। जिस कुत्ते के बच्चे ने युवराज और अन्य छात्र को काटा था वह अब तक पांच लोगों को घायल कर चुका था।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top