ALMORA NEWS UTTARAKHAND NEWS
Uttarakhand roadways accident: अल्मोड़ा में फिर दगा दे गई उत्तराखण्ड रोडवेज क्लच फेल
1 min read
Uttarakhand roadways accident : रोडवेज बस का क्लच फेल, यात्रियों में मची चीख पुकार, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Uttarakhand roadways accident: uttarakhand roadways bus news clutch fail in mashi dwarahat almora today uttarakhand breaking news live : उत्तराखंड परिवहन निगम की खटारा बसें लगातार लोगों के जीवन को संकट में डाल रही हैं। ऐसी ही कुछ खबर अल्मोड़ा जिले से सामने आ रही है, जहां पर अल्मोड़ा आ रही रोडवेज बस के क्लच में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। वो तो गनीमत रही कि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
यह भी पढ़े :Flower valley missing: चमोली फूलों की घाटी में लापता हुआ फरीदाबाद का पर्यटक, कोई सुराग नहीं
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड परिवहन निगम की रोडवेज की बस (uk077PA2477) बीते बुधवार की सुबह करीब 6 बजे मासी से अल्मोड़ा के लिए रवाना हुई। जैसे ही बस मासी अल्मोड़ा मोटर मार्ग पर द्वाराहाट नगर पंचायत पार्किंग के पास पहुँची तो बस के क्लच में अचानक खराबी आ गई, जिससे बस में सवार 18 यात्रियों में चीख पुकार मच गई। वो तो गनीमत रही कि चालक ने अपनी सूझबूझ से बस को रोका जिसके कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।
आधे रास्ते में रोडवेज बस दे गई दगा ( almora news breaking)
बताते चलें बस में 10 यात्री अल्मोड़ा शहर की थी। चालक ने बस में सवार सभी यात्रियों को अन्य वाहनों में बैठाकर उनके गंतव्य की ओर रवाना किया। आधे रास्ते में बस खराब होने की वजह से यात्रियों को भारी समस्या से जूझना पड़ा।
कभी इंजन तो कभी क्लच रोडवेज की बसों के बुरे हाल (almora roadways bus news)
रोडवेज बसें इतनी बूढी हो गई हैं, कि उनका कभी इंजन खराब हो जाता है कभी फैन बेल्ट टूट जाती है तो कभी प्रेशर पाइप तक खराब हो जाते हैं जिसके कारण यात्रियों का सफर किरकिरा हो रहा है। पहाड़ के ऊंचे नीचे घुमावदार रास्तों पर रोडवेज बसें दम तोड़ती नजर आ रही है। अल्मोड़ा रोडवेज डिपो से देहरादून चंडीगढ़ लखनऊ गुरुग्राम और दिल्ली समेत कई प्रमुख और लंबे रूटों पर बसों का संचालन किया जाता है लेकिन इन बसों के पेंच पुर्जे हिल गए है। रोडवेज बसों का अब कुछ भरोसा नहीं है की कब कहां पर खराब हो जाए।
यह भी पढ़े :Pithoragarh teacher news: पिथौरागढ़ दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार चमोली तक पहुंचे जांच के तार
रोडवेज बसों ने अलग अलग रूट पर दिया दगा (almora news today)
28 जुलाई 2025 : हरिद्वार से अल्मोड़ा आ रही बस चौघानपाटा के बीच सड़क पर खराब हो गई। वहीं 30 अगस्त 2025 को अल्मोड़ा-मासी रूट की बस करबला के पास खराब हुई। इसके साथ ही 20 सितंबर 2025 को कार्यशाला से निकली मासी बस ने करबला के पास पानी छोड़ना शुरू कर दिया। यहीं नही बल्कि सितंबर 2025 में बरेली से बागेश्वर जा रही बागेश्वर डिपो की बस चौघानपाटा के बीच रास्ते में ही खड़ी हो गई थी। इसके अलावा अन्य रूटों पर भी रोडवेज बसों ने यात्रियों का साथ बीच रास्ते में छोड़ा है।
एक हफ्ते पूर्व चंपावत में हुआ था भीषण रोडवेज बस हादसा:
गौरतलब है कि यह पहला मामला नहीं है जब उत्तराखंड रोडवेज की बस तकनीकी खराबी के कारण सुर्खियों में आई हो। महज एक सप्ताह पहले चंपावत जिले में चलती रोडवेज बस का ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा हो गया था। धारचूला से टनकपुर जा रही बस में उस समय 34 यात्री सवार थे। लोहाघाट-पिथौरागढ़ हाईवे पर हुए इस दर्दनाक हादसे में बस चालक बेनीराम थ्वाल, निवासी स्वाला बडोली, चंपावत की अपनी ही बस के पहिए के नीचे दबने से मौत हो गई थी। हादसे ने उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों की तकनीकी स्थिति और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। अब अल्मोड़ा में रोडवेज बस का क्लच फेल होने की ताजा घटना के बाद एक बार फिर निगम की जर्जर बसों और उनके रखरखाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
