Connect with us
Meerut Angadveer Murder Case: Mother Faces Allegations of Getting Son Killed for Relationship
Image : social media ( Meerut Murder case)

Home / Highlights / Breaking news : प्रेमी संग नई जिंदगी की चाह में बेटे की हत्या? मेरठ केस में नए खुलासे

Highlights देवभूमि दर्शन

Breaking news : प्रेमी संग नई जिंदगी की चाह में बेटे की हत्या? मेरठ केस में नए खुलासे

1 min read

Meerut Angadveer Murder Case: Mother Faces Allegations of Getting Son Killed for Relationship: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रामराज से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है जहां एक कलयुगी मां ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने सात वर्षीय बेटे अंगदवीर की हत्या कर दी ।बता दें कि पहले जहां इस मामले में पुलिस ने मां के बॉयफ्रेंड अर्पित को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया था, वहीं अब बच्चे की मां गुरप्रीत भी जांच के दायरे में आ गई है। पुलिस को एक महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसमें गुरप्रीत, उसका बेटा अंगदवीर और आरोपी अर्पित एक साथ दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच आज बच्चे के पिता गुरुसेवक दुबई से मेरठ पहुंच रहे हैं, जहां वह अपने बेटे का अंतिम संस्कार करेंगे।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: हरिद्वार में कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में मासूमों पर बर्बरता चार बच्चों को बांधकर पीटा

CCTV फुटेज से बढ़ा शक (CCTV Evidence)

पुलिस को 15 जून की एक सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसमें गुरप्रीत अपने सात वर्षीय बेटे अंगदवीर और बॉयफ्रेंड अर्पित के साथ गांव की एक बेकरी में पहुंची थी। जांच अधिकारियों के मुताबिक, इसी दौरान गुरप्रीत ने बेटे की अर्पित से पहचान कराई थी। तीनों ने साथ समय बिताया और खाने-पीने के बाद वहां से लौट गए।पुलिस का कहना है कि अगले दिन 16 जून को अर्पित बच्चे को घूमाने के बहाने अपने साथ कार में ले गया और बाद में उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने शव को हस्तिनापुर क्षेत्र के जंगल में फेंक दिया था।

मां से लगातार पूछताछ (Mother Under Investigation)

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस गुरप्रीत को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि हत्या की पूरी साजिश में उसकी क्या भूमिका थी और उसे घटना की कितनी जानकारी थी।

आठ साल पहले हुई थी शादी (Family Background)

रामराज गांव निवासी स्वर्गीय अवतार सिंह का परिवार मूल रूप से पटियाला का रहने वाला है। उनके बड़े बेटे गुरुसेवक की करीब आठ वर्ष पहले बिजनौर के नजीबाबाद निवासी गुरप्रीत से अरेंज मैरिज हुई थी। दोनों का एक बेटा अंगदवीर था।गुरुसेवक ड्राइवरी का काम करते थे। परिवार में लगातार बढ़ते विवादों के कारण वह करीब दो साल पहले नौकरी के लिए दुबई चले गए। इसके बाद गुरप्रीत अपने मायके चली गई, जबकि अंगदवीर अपनी दादी बलजिंदर कौर के साथ पटियाला में रहने लगा।

इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी (Instagram Affair)

पुलिस जांच में सामने आया है कि करीब पांच साल पहले गुरप्रीत की मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए अर्पित से हुई थी। बातचीत धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। अर्पित वर्तमान में एचडीएफसी बैंक में एरिया मैनेजर है और मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। करीब 11 महीने पहले उसकी शादी गौरी नाम की युवती से हुई थी। बताते चले कि गुरप्रीत और अर्पित एक-दूसरे के साथ जिंदगी बिताना चाहते थे। गुरप्रीत ने दो साल पहले पति से तलाक की बात भी की थी, लेकिन मामला आगे नहीं बढ़ सका।अंगदवीर अपनी दादी के साथ पटियाला में रह रहा था। पांच दिन पहले वह दादी के साथ मेरठ स्थित गांव आया था। इसकी जानकारी मिलने पर गुरप्रीत भी गांव पहुंच गई और बेटे के साथ रहने की इच्छा जताई। परिवार के लोगों के मुताबिक, पहले उसने लंबे समय तक बेटे की कोई सुध नहीं ली थी, लेकिन अचानक उसके प्रति ममता दिखाने लगी।

यह भी पढ़े :SIR 2026 delhi: दिल्ली में मतदाता सूची का पुनरीक्षण शुरू पुराना रिकॉर्ड न होने पर कट सकता है नाम

कैसे हुआ अपहरण और हत्या? (Murder Timeline)

16 जून की सुबह अंगदवीर घर के बाहर खेल रहा था। उस समय दादी डॉक्टर के पास गई हुई थीं। पुलिस के अनुसार, गुरप्रीत ने बेटे को दादी के साथ नहीं जाने दिया। दादी के घर से निकलने के कुछ समय बाद बच्चे को बाहर खेलने भेजा।इसी दौरान एक सफेद रंग की कार घर के बाहर आकर रुकी और कार में मौजूद अर्पित ने बच्चे से बातचीत की और उसे अपने साथ बैठा लिया। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बाद में आरोपी बच्चे को अपने साथ ले गया और उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद देवी जागरण पहुंचा आरोपी (Post Crime Behavior)

पुलिस जांच में पता चला कि हत्या के बाद अर्पित घर पहुंचा, नहाया और अपनी पत्नी के साथ एक देवी जागरण कार्यक्रम में शामिल हो गया। उसे विश्वास था कि वह पुलिस की पकड़ से बच जाएगा, लेकिन सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से पुलिस उसके पास पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को जागरण स्थल से हिरासत में लिया। शुरुआत में उसने जांच टीम को गुमराह करते हुए शव को नहर में फेंकने की बात कही, लेकिन बाद में सख्ती से पूछताछ करने पर उसने जंगल में शव फेंकने की जानकारी दी।

जंगल से बरामद हुआ शव (Body Recovery)

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हस्तिनापुर के भद्रकाली जंगल से अंगदवीर का शव बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बच्चे को पहले नशीला पदार्थ दिया था, लेकिन उसे उल्टी हो गई। इसके बाद वह उसे लगभग 20 किलोमीटर दूर जंगल में ले गया और चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

विदेश में बसने का सपना और रिश्तों का विवाद (Singapore Dream)

पड़ोसियों के अनुसार, गुरप्रीत विदेश में बसना चाहती थी और इसके लिए आईईएलटीएस की तैयारी भी कर रही थी। बताया जाता है कि जब वह बहसूमा स्थित एम्बीशन स्कूल में शिक्षिका थी, तब अर्पित वहां क्लर्क के पद पर कार्यरत था। यहीं से दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और संबंध गहरे होते गए।

यह भी पढ़े : पिथौरागढ़ के भूपेंद्र सौन ने जीता दिल, लेफ्टिनेंट बनने के बाद स्कूल की आया को गले लगाकर भेंट की साड़ी….

पुलिस का क्या कहना है? (Police Statement)

एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि आरोपी अर्पित और बच्चे की मां गुरप्रीत एक-दूसरे को पहले से जानते थे और दोनों के बीच लगातार बातचीत होती थी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है। फिलहाल पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह केवल अर्पित द्वारा की गई हत्या थी या फिर इसके पीछे कोई बड़ी साजिश भी थी। पुलिस अब इसी पहलू की जांच कर रही है, जबकि मासूम अंगदवीर की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

Continue Reading

More in Highlights

To Top