Connect with us
Pithoragarh news today: SSB jawan husan lal who returned on duty after spending leave in Punjab suiside case uttarakhand breaking
Image : सांकेतिक फोटो ( Pithoragarh news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Pithoragarh news today: छुट्टी बिताकर पिथौरागढ़ ड्यूटी पर लौटे SSB जवान की चली गई जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

Pithoragarh news today: छुट्टी बिताकर पिथौरागढ़ ड्यूटी पर लौटे SSB जवान की चली गई जिंदगी

1 min read

Pithoragarh news today  : छुट्टी बिताकर लौटे एसएसबी का जवान फंदे से लटका, परिजनों मे मचा कोहराम

Pithoragarh news today: SSB jawan husan lal who returned on duty after spending leave in Punjab suiside case uttarakhand breaking :उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है ,जहां पर एसएसबी के जवान का शव होटल के फंदे से लटका मिला। जवान का शव फंदे पर लटका मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया वहीं उन पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़े :सितारगंज में दहेज की मांग पूरी ना होने पर ससुरालियों ने बहू को लटकाया फंदे पर sitarganj news today

प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब के निवासी 41 वर्षीय हुसन लाल पुत्र बलदेव राज एसएसबी की 11 वीं वाहिनी मे हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। दरअसल चार दिन पहले हुसन लाल घर में छुट्टी बिताकर लौटे थे, जो 18 मार्च को पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट पहुंचे। इस दौरान वो वाहिनी मे ना जाकर पिथौरागढ़ एक होटल में कमरा लेकर रहने लगे। बीते 21 मार्च की रात करीब 9:00 बजे होटल कर्मचारी जब उनके कमरे में पानी देने पहुंचे तो कमरा अंदर से खुला था, हालांकि कर्मचारियों ने दरवाजा भी खटखटाया। जैसे ही कर्मचारी कमरे के अंदर पहुँचे तो उनके होश उड़ गए क्योंकि जवान का शव फंदे से लटका हुआ था।

मफलर का बना था फंदा ( pithoragarh news today)

होटल के कर्मचारियों ने तुरंत इसकी जानकारी होटल के मालिक को दी जिसके बाद होटल के मालिक ने पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने मृतक जवान के शव को फंदे से निकालर अस्पताल भेजा गया। बताते चले फंदा बनाने के लिए मफलर का इस्तेमाल किया गया था। शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top