Connect with us
Plane crash Colombia today: 15 people, including a MP Member of Parliament, died.
फोटो सोशल मीडिया Plane crash Colombia today

Home / Highlights / Plane crash Colombia today: कोलंबिया में विमान हादसा सांसद समेत 15 की गई जिंदगी

Highlights देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

Plane crash Colombia today: कोलंबिया में विमान हादसा सांसद समेत 15 की गई जिंदगी

1 min read

Plane crash Colombia today: 15 people, including a MP Member of Parliament, died breaking news: कोलंबिया में दर्दनाक विमान हादसा: सांसद समेत 15 लोगों की मौत, पहाड़ी इलाके में मिला मलबा

Plane crash Colombia today: 15 people, including a MP Member of Parliament, died breaking news: बीते बुधवार को जहां महाराष्ट्र में हुए विमान हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार सहित 6 लोगों की जिंदगी चली गई थी वहीं कोलंबिया में भी एक छोटा यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से एक मौजूदा सांसद क्विंटेरो और चुनावी उम्मीदवार सहित कुल 15 लोगों की जान चली गई। दुर्घटना उस समय हुई, जब विमान वेनेजुएला सीमा से सटे उत्तर संतांदर क्षेत्र में लैंडिंग की तैयारी कर रहा था। इस दुर्घटना से कोलंबिया में शोक की लहर दौड़ गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोलंबिया की सरकारी एयरलाइन सतेना द्वारा संचालित यह ट्विन-इंजन प्रोपेलर विमान (बीचक्राफ्ट 1900) कुकूटा शहर से ओकाना के लिए रवाना हुआ था। दोपहर के समय उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद, लैंडिंग से ठीक पहले विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। इसके बाद व्यापक स्तर पर खोज अभियान शुरू किया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद कोलंबियाई वायुसेना ने ‘प्लाया डी बेलन’ के दुर्गम और पहाड़ी इलाके में विमान के मलबे का पता लगाया। मौके पर पहुंची टीमों ने पुष्टि की कि विमान में सवार सभी 13 यात्रियों और दो चालक दल के सदस्यों की मौत हो चुकी है।

राजनीतिक जगत को गहरा झटका

इस हादसे में कोलंबिया की चैंबर ऑफ डेप्युटीज के सदस्य 36 वर्षीय डियोजेनेस क्विंटेरो की मौत ने राजनीतिक हलकों में गहरा सन्नाटा फैला दिया। उनके साथ आगामी चुनावों में हिस्सा ले रहे उम्मीदवार कार्लोस साल्सेडो भी इस दुर्घटना का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों अपने-अपने राजनीतिक दलों के साथ यात्रा कर रहे थे। खबर सामने आते ही संसद से लेकर स्थानीय राजनीति तक शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय विधायक विलमर कैरिलो ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि यह केवल एक विमान दुर्घटना नहीं, बल्कि देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपील की कि इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों को पूरा सम्मान और समर्थन दिया जाना चाहिए।

दुर्गम इलाका बना चुनौती

बताया गया है कि जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वह क्षेत्र एंडीज पर्वतमाला का हिस्सा है। घना जंगल, ऊबड़-खाबड़ पहाड़ और अचानक बदलने वाला मौसम यहां हमेशा चुनौती बना रहता है। यही कारण रहा कि राहत और खोज कार्यों में देरी हुई। अब बचाव अभियान शवों की पहचान और उन्हें परिजनों तक पहुंचाने की प्रक्रिया में बदल चुका है।

कौन थे डियोजेनेस क्विंटेरो

डियोजेनेस क्विंटेरो कटाटुम्बो क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे, जो लंबे समय से संघर्ष और अवैध कोका खेती के लिए जाना जाता है। वे 2022 में उन विशेष प्रतिनिधियों में शामिल थे, जिन्हें कोलंबिया के दशकों पुराने आंतरिक संघर्ष के पीड़ितों के लिए आरक्षित सीटों पर चुना गया था। उनका राजनीतिक सफर सामाजिक न्याय और शांति प्रक्रिया से जुड़ा रहा।

हादसे के कारणों की जांच जारी

फिलहाल दुर्घटना के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक निष्कर्ष सामने नहीं आया है। विमानन एजेंसियां यह जांच कर रही हैं कि तकनीकी खराबी, मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियां या कोई अन्य कारण इस त्रासदी की वजह बना। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने सोशल मीडिया के माध्यम से गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है।
यह भी पढ़ें- Ajit Pawar CM Death maharashtra plan crash: महाराष्ट्र प्लेन क्रेश अजीत पवार सहित 6 का निधन

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in Highlights

To Top