Highlights देहरादून
PM Modi lockdown news: पीएम मोदी ने बुलाई राज्यों की बैठक, फिर लगेगा लाकडाउन? जानें सच
1 min read
PM Modi lockdown news: PM Narendra Modi called a meeting of states, will another lockdown 2026? Know truth: पश्चिम एशिया संकट पर ‘टीम इंडिया’ एक्टिव: पीएम मोदी कल करेंगे मुख्यमंत्रियों से संवाद, लॉकडाउन की अफवाहों पर भी स्थिति साफ
PM Modi lockdown news: PM Narendra Modi called a meeting of states, will another lockdown 2026? Know truth: पश्चिम एशिया में ईरान इजरायल के बीच जारी संघर्ष अब केवल कुछ देशों की सीमाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका असर दुनिया भर के देशों की नीतियों और तैयारियों पर दिखाई देने लगा है। इसी बीच भारत में बढ़ती चिंता के माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक करने जा रहे हैं। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जबकि पूरे देश में लाकडाउन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गूगल में भारत में लाकडाउन जैसे की-वर्ड लोग तेजी से सर्च कर रहे हैं।
राज्यों के साथ सीधा संवाद
बताया गया है कि शुक्रवार 27 मार्च को शाम 6:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाली इस बैठक में देशभर के राज्यों की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। उद्देश्य स्पष्ट है—किसी भी संभावित संकट से निपटने के लिए केंद्र और राज्यों के बीच तालमेल मजबूत करना। हालांकि आचार संहिता लागू होने वाले राज्यों को इस बैठक से अलग रखा गया है, लेकिन उनके मुख्य सचिवों के साथ अलग से चर्चा की जाएगी।
वैश्विक संकट, घरेलू तैयारी
पश्चिम एशिया में युद्ध के चलते तेल और गैस आपूर्ति पर दबाव बढ़ा है, जिसका असर भारत जैसे आयात-निर्भर देश पर भी पड़ सकता है। यही वजह है कि केंद्र सरकार पहले से ही स्थिति पर नजर बनाए हुए है। बैठक में जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता, ईंधन आपूर्ति, लॉजिस्टिक्स और आपदा प्रबंधन जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। राज्यों से उनकी तैयारियों का फीडबैक लिया जाएगा और आगे की रणनीति तय की जाएगी।
अफसर भी रहेंगे शामिल
प्रधानमंत्री केवल राजनीतिक नेतृत्व ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारी को परखना चाहते हैं। इसी क्रम में राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ भी विस्तृत चर्चा तय की गई है। उत्तराखंड समेत सभी राज्यों को अपने-अपने विभागों की स्थिति रिपोर्ट तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे जमीनी हकीकत सामने आ सके।
लॉकडाउन की अफवाहों पर विराम
इस बीच सोशल मीडिया पर एक बार फिर लॉकडाउन को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। गूगल पर इससे जुड़े सर्च तेजी से बढ़े हैं और कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। इंटरनेट पर “भारत में फिर से लॉकडाउन”, “लॉकडाउन समाचार” और “क्या भारत में लॉकडाउन वापस आ रहा है?” जैसी चीजें लोग सर्च करने लगे. पिछले 24 घंटों में Lockdown due to War, India Lockdown News, और Lockdown 2026 जैसे Google Keywords तेजी से ट्रेंड करने लगे। इसकी एक बड़ी वजह 24 मार्च की तारीख भी है यही वो दिन था जब 2020 में देशभर में लॉकडाउन लागू हुआ था।
हालांकि सरकार की ओर से अब तक किसी भी तरह के लॉकडाउन या सार्वजनिक पाबंदी का कोई संकेत नहीं दिया गया है। इसके पीछे की वजह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकसभा और राज्यसभा में दिए गए हालिया बयानों को बताया जा रहा है परंतु पीएम मोदी ने अपने बयानों में भी केवल कोरोना जैसी सतर्कता, एकजुटता और तैयारी पर जोर दिया गया है, न कि किसी प्रतिबंध पर। उन्होंने अपने बयान में कहीं भी लाकडाउन शब्द का प्रयोग तक नहीं किया था।
संतुलन और भरोसे की परीक्षा
यह पूरा घटनाक्रम एक ऐसे दौर की याद दिला रहा है, जब वैश्विक संकट का असर सीधे लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है। सरकार के सामने चुनौती दोहरी है— एक तरफ अंतरराष्ट्रीय हालात का दबाव, दूसरी तरफ देश के भीतर भरोसा बनाए रखना। अब इस बैठक से यह उम्मीद की जा रही है कि देश को स्पष्ट दिशा मिलेगी और अफवाहों के बीच एक भरोसेमंद संदेश भी जाएगा।
यह भी पढ़ें- Uttarkashi news today उत्तरकाशी घंटों लाइन में लगने के बाद मायूस लौटे लोग, नहीं मिला गैस सिलेंडर
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
