Tehri Garhwal UTTARAKHAND NEWS
Tehri Garhwal road accident: टिहरी गढ़वाल यमुना नदी में गिरा सरकारी राशन ले जा रहा ट्रक 1 लापता
1 min read
Tehri Garhwal road accident: Tehri Garhwal Road Accident | यमुना नदी में गिरा ट्रक, एक लापता, इलाके में दहशत
Tehri Garhwal road accident: Truck carrying govt ration falls into Yamuna river in nainbagh today, 1 missing dehradun uttarakhand breaking news live: उत्तराखण्ड के टिहरी गढ़वाल जिले से भयावह सड़क हादसे की एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां नैनबाग क्षेत्र में देर रात देहरादून के विकासनगर से जखोल त्यूणी की ओर सरकारी सस्ता गल्ला राशन ले जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए यमुना नदी में समा गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
यह भी पढ़े :Uttarakhand madrasa news: उत्तराखण्ड बाहरी राज्यों से बच्चे लाकर मदरसों में बनाया जा रहा कट्टर
Uttarakhand Truck Accident News | 150 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक यह हादसा गुरुवार देर रात करीब एक बजे थाना कैम्पटी क्षेत्र में यमुना पुल और मसूरी बैंड के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रक अचानक संतुलन खो बैठा और करीब 150 मीटर नीचे जा गिरा। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
Tehri Garhwal truck accident news today SDRF Rescue Operation | चालक को बचाया गया, परिचालक की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान घायल चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन परिचालक का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। State Disaster Response Force की टीम यमुना नदी में लगातार सर्च अभियान चला रही है।
Tehri accident news today Driver Identified Uttarakhand | घायल चालक अस्पताल में भर्ती
रेस्क्यू किए गए चालक की पहचान उदय सिंह (27) पुत्र गगन सिंह, निवासी त्यूणी, उत्तरकाशी के रूप में हुई है। उन्हें गंभीर हालत में नैनबाग के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
Tehri truck accident today Missing Helper Search | लापता परिचालक की तलाश में जुटी टीमें
हादसे के बाद से परिचालक संदीप लापता है। नदी के तेज बहाव और दुर्गम क्षेत्र के चलते सर्च ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। प्रशासन ने हर संभव संसाधन लगाकर खोजबीन तेज कर दी है।
यह भी पढ़े :Kichha bike accident today: किच्छा तेज रफ्तार बाइक ने 4 वर्षीय बच्ची को रौंदा गई जिंदगी
Tehri accident today Ground Reality Report | राशन लेकर जा रहा था ट्रक, बीच रास्ते हुआ हादसा
प्राथमिक जानकारी के अनुसार ट्रक सरकारी राशन लेकर जखोल त्यूणी गोदाम की ओर जा रहा था। लेकिन गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही यह सफर हादसे में बदल गया। अब पूरा क्षेत्र लापता परिचालक के सुरक्षित मिलने की उम्मीद में टकटकी लगाए हुए है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक लापता परिचालक संदीप का कुछ पता नहीं चल पाया है।
