Connect with us
Political storm in Uttarakhand, Harak Singh Rawat resigns, stir in BJP harak singh RAWAT resigns devbhoomidarshan17 portal news

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड में उफान पर सियासी तूफान, हरक सिंह रावत ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हड़कंप

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखण्ड में उफान पर सियासी तूफान, हरक सिंह रावत ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हड़कंप

1 min read

उत्तराखण्ड में एक बार चुनावी भूचाल आने से हड़कंप मच गया है। जी हां.. उत्तराखण्ड की राजनीति से जुड़ी हुई इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राजधानी देहरादून से सामने आ रही है जहां कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत(Harak Singh Rawat) के मंत्री पद से इस्तीफा(Resign) देने की बात कही गई है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक हरक सिंह रावत के साथ ही भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ के भी विधायकी से इस्तीफा देने की खबर है।
यह भी पढ़ें– उत्तराखंड भू कानून के समर्थन में उतरे वन मंत्री हरक रावत, कहा देर की तो खोखला हो सकता है राज्य

बताया गया है हरक रावत शुक्रवार को आयोजित हुई कैबिनेट को बीच में ही छोड़कर गुस्से में वापस आ गए थे। कुछ ही समय पहले उन्होंने अपना इस्तीफ़ा दे दिया है। बता दें कि इस्तीफा देने के बाद हरक सिंह रावत ने कहा कि उनकी स्वीकृत योजनाओं को लटकाया जा रहा है। कुछ ही दिनों पहले पार्टी छोड़ कर कांग्रेस का दामन थाम चुके यशपाल आर्य के बाद एक और बड़े मंत्री के इस्तीफे से सत्तारूढ़ भाजपा को करारा झटका लगा है।
यह भी पढ़ें– उत्तराखंड: दोहराया जा सकता है 2016 का इतिहास, अब BJP में बगावत, 35 MLA दें सकते हैं इस्तीफा

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top