UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand UPCL में “समान कार्य–समान वेतन” की तैयारी तेज, उपनल कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत
1 min read
Uttarakhand UPCL UPNL News: देहरादून से बड़ी खबर: समान कार्य–समान वेतन की तैयारी तेज
Uttarakhand UPCL UPNL News equal work equal pay: देहरादून से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। Uttarakhand Power Corporation Limited (यूपीसीएल) में उपनल के माध्यम से काम कर रहे कर्मचारियों को जल्द ही “समान कार्य–समान वेतन” का लाभ मिल सकता है। इस दिशा में यूपीसीएल प्रबंधन ने तैयारी तेज कर दी है और सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जानकारी जुटाने के निर्देश जारी किए हैं।
यह भी पढ़े :UPNL News Today: उपनल कर्मचारी समान कार्य समान वेतन नई कट ऑफ डेट तय आदेश जारी
यूपीसीएल प्रबंधन की ओर से मुख्य अभियंताओं, महाप्रबंधक वित्त, अधीक्षण अभियंताओं, उप महाप्रबंधकों और अधिशासी अभियंताओं को पत्र भेजकर उपनल कर्मचारियों से जुड़ी विस्तृत जानकारी मांगी गई है। शासन के निर्देशों के बाद विभाग अब उन सभी उपनल कर्मचारियों का डेटा एकत्र कर रहा है, जो जनवरी 2016 से पहले से लगातार कार्यरत हैं और समान कार्य–समान वेतन के दायरे में आ सकते हैं।
यूपीसीएल मुख्यालय ने साफ निर्देश दिए हैं कि कर्मचारियों से संबंधित सभी सूचनाओं को पूरी तरह जांचकर और सत्यापित करके एक्सेल शीट के माध्यम से ई-मेल और हार्ड कॉपी दोनों रूप में प्राथमिकता के आधार पर भेजा जाए। साथ ही संबंधित कार्यालयों को अपने स्वीकृत स्टाफ स्ट्रक्चर के आदेशों की प्रति भी संलग्न करनी होगी। यह पूरी जानकारी सात दिनों के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
सूचना संकलन के लिए निगम की ओर से तीन अलग-अलग प्रारूप भी जारी किए गए हैं। पहले प्रारूप में कर्मचारी का नाम, पद, नियुक्ति तिथि, योग्यता और सेवा में किसी भी प्रकार के व्यवधान का विवरण देना होगा। दूसरे प्रारूप में सीधे भर्ती के स्वीकृत पदों के मुकाबले कार्यरत उपनल कर्मचारियों की जानकारी दी जाएगी। जबकि तीसरे प्रारूप में पदोन्नति वाले पदों पर तैनात आउटसोर्स कर्मचारियों का पूरा ब्यौरा शामिल किया जाएगा।
कुल मिलाकर कहा जाए तो यूपीसीएल में उपनल कर्मचारियों को समान कार्य–समान वेतन देने की प्रक्रिया अब तेजी से आगे बढ़ रही है, जिससे बड़ी संख्या में कर्मचारियों को भविष्य में इसका लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
