Highlights उत्तर प्रदेश
PUBG online gaming news: पबजी खेल रहे युवक की दिमाग की नस फटी, ब्रेन हेमरेज से गई जिंदगी
1 min read
PUBG online gaming news : हेडफोन लगाकर पबजी खेल रहे युवक की फटी दिमाग की नस, गई जिंदगी, घर वाले देख रहे थे रिश्ता…
PUBG online gaming news: A young man mohammad kaif playing suffered a brain hemorrhage died meerut uttar pradesh viral breaking uttarakhand live : बढ़ते मोबाइल की लत और ऑनलाइन गेमिंग ने युवाओं की दिनचर्या पर बुरा प्रभाव डाला है, जिसके चलते युवा पीढ़ी मोबाइल पर अपना अधिक समय गुजारने लगी है ,जिसके घातक परिणाम भी सामने आने लगे हैं। ऐसी ही कुछ दुखद खबर उत्तर प्रदेश से सामने आ रही है ,जहां पर मोबाइल में पबजी खेलने के दौरान एक युवक की जिंदगी चली गई।
यह भी पढ़े :Haridwar News Hindi: हरिद्वार में पति की मौत के बाद में पत्नी ने भी तोड़ दिया दम
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मेरठ के देहलीगेट थाना क्षेत्र के खैरनगर गूलर वाली गली निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद कैफ पुत्र फारूक कैफ बीते शुक्रवार की रात को हेडफोन लगाकर मोबाइल पर पबजी गेम खेल रहा था। पबजी गेम खेलते खेलते मोहम्मद कैफ बेड से नीचे गिर गया ,जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो उन्होंने तुरंत मोहम्मद कैफ को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसकी जांच की तो पता चला की मोहम्मद कैफ का ब्लड प्रेशर 300 के पार पहुंच चुका था जिसके कारण उसकी दिमाग की नस फट चुकी थी। इसके बाद मोहम्मद कैफ को दिल्ली के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां पर 2 दिन चले उपचार के बाद बीते रविवार की सुबह मोहम्मद कैफ ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से मृतक के परिजन गहरे सदमे मे है वहीं उन पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है।
युवक की फटी दिमाग की नस
बताते चले कैफ के पिता फारूक प्रॉपर्टी डीलर है, जिन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कैफ 4 महीने से गेम खेल रहा था। कैफ को सोशल मीडिया पर रील बनाने का भी काफी शौक था जो देर रात तक हेडफोन लगाकर मोबाइल चलाता था। इतना ही नही बल्कि कैफ को कुछ साल पहले ब्लड प्रेशर बढ़ने की शिकायत हुई थी। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले कैफ की शादी को लेकर बात हुई थी जिसके बाद परिवार वाले उसके लिए रिश्ता देख रहे थे लेकिन कैफ की मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।
