Connect with us

Home / उत्तराखण्ड बुलेटिन / पुरोला विधानसभा सीट (एस.सी.)Purola Assembly Seat

उत्तराखण्ड बुलेटिन

पुरोला विधानसभा सीट (एस.सी.)Purola Assembly Seat

1 min read

पुरोला विधानसभा सीट (एस•सी•) – उत्तरकाशी जिले में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। राज्य के अधिकांश विधानसभा सीटों की तरह यहां भी अभी तक मुख्य रूप से भाजपा और कांग्रेस के बीच ही टक्कर देखने को मिली है। अब तक हुए चुनावों में यहां से दो बार कांग्रेस तथा दो बार भाजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। हालांकि अब तक यहां से जिस भी पार्टी के उम्मीदवार ने जीत हासिल की है उस पार्टी को विपक्ष में बैठना पड़ा है। वर्तमान में यहां से कांग्रेस पार्टी के राजकुमार विधायक हैं जिन्होंने वर्ष 2017 के चुनावों में प्रचण्ड मोदी लहर के बावजूद भाजपा प्रत्याशी मालचंद को 1013 वोटों से हराया था। बात आगामी विधानसभा चुनावों की करें तो इस बार जहां कांग्रेस ने मालचंद को अपना उम्मीदवार बनाया है तो वहीं भाजपा ने दुर्गेश्वर लाल को उम्मीदवार बनाया है जबकि आम आदमी पार्टी की ओर से यहां प्रकाश कुमार मैदान में उतरे हैं। बता दें कि यह सीट उत्तरकाशी जिले के तीन विधानसभा सीटों में से एक है और इसका विधानसभा क्रमांक 1 है। यह विधानसभा सीट टिहरी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आती हैं। यहां से भाजपा की माला राज्यलक्ष्मी लोकसभा सांसद हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड बुलेटिन

To Top