Connect with us
Raghav Chadda News Today Removed as deputy director Ashok Kumar Mittal will be next Deputy director
Image : social media ( Raghav Chadda News Today)

Home / Highlights / Raghav Chadda News: AAP ने राघव चड्ढा को हटाया, अशोक मित्तल होंगे नए उप नेता..

Highlights देवभूमि दर्शन

Raghav Chadda News: AAP ने राघव चड्ढा को हटाया, अशोक मित्तल होंगे नए उप नेता..

1 min read

Raghav Chadda News Today  : AAP का बड़ा एक्शन: राघव चड्ढा उप नेता पद से हटाए गए, सदन में बोलने पर भी रोक (AAP Rajya Sabha Action) 

Raghav Chadda News Today Removed as deputy director Ashok Kumar Mittal will be next Deputy director: आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Raghav Chadha पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें राज्यसभा में उप नेता (डिप्टी लीडर) के पद से हटा दिया है। इतना ही नहीं, पार्टी ने सदन में उनके बोलने पर भी अस्थायी रोक लगा दी है। इस खबर ने देशभर में सियासी हलचल मचा दी है ‌

यह भी पढ़े :Uttarakhand congress News: उत्तराखण्ड में हुआ बड़ा खेला, कांग्रेस में शामिल हुए 6 दिग्गज नेता

राज्यसभा सचिवालय को भेजा गया पत्र (Raghav Chadha Removed as deputy leader AAP)

पार्टी की ओर से इस संबंध में राज्यसभा सचिवालय को औपचारिक पत्र भेजा गया है। इसमें स्पष्ट तौर पर राघव चड्ढा को उप नेता पद से हटाने और उनकी जगह Ashok Kumar Mittal को नया उप नेता बनाने का प्रस्ताव रखा गया है।

बोलने के अधिकार पर भी असर (Speaking Rights Issue)

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने यह भी कहा है कि राघव चड्ढा को अब AAP के कोटे से राज्यसभा में बोलने का समय नहीं दिया जाए। वर्तमान में राज्यसभा में AAP के कुल 10 सांसद हैं, जिनमें 7 पंजाब और 3 दिल्ली से हैं।

पार्टी से दूरी बनी वजह? (Internal Party Conflict AAP Sarkar)

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यह कार्रवाई राघव चड्ढा की पार्टी के प्रति कथित बेरुखी के कारण हुई है। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से पार्टी की गतिविधियों और प्रमुख मुद्दों पर सक्रिय नहीं दिख रहे थे।

हाल ही में जब दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal को शराब घोटाले मामले में राहत मिली थी, तब भी राघव चड्ढा न तो उनसे मिलने पहुंचे और न ही उन्होंने इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर कोई प्रतिक्रिया दी। उनकी इस चुप्पी को पार्टी से दूरी के तौर पर देखा गया।

राघव चड्ढा का प्रोफाइल (Raghav Chadha Profile)

राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और प्रमुख प्रवक्ता हैं। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट चड्ढा 2022 में पंजाब से राज्यसभा सांसद चुने गए थे और वे सदन के सबसे युवा सांसदों में शामिल हैं।

दिसंबर 2023 में, जब आप सांसद Sanjay Singh जेल में थे, तब चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी का नेता बनाया गया था। उन्होंने संसद में शिक्षा की बढ़ती लागत, कॉर्पोरेट फ्रॉड और ‘राइट टू रिकॉल’ जैसे मुद्दे उठाए हैं।

कौन हैं अशोक कुमार मित्तल? (Ashok Mittal Profile)

डॉ. अशोक कुमार मित्तल पंजाब के जालंधर से हैं और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के फाउंडर चांसलर रहे हैं। वे 2022 में AAP के टिकट पर राज्यसभा पहुंचे थे।

उन्होंने Guru Nanak Dev University से कानून की पढ़ाई की है और शिक्षा के क्षेत्र में उनकी खास पहचान है। राज्यसभा में वे स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य अहम मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

Continue Reading

More in Highlights

To Top