Connect with us
Rajasthan Agniveer News: AgniVeer Yuvraj Singh Chauhan martyr Jammu Kashmir Indian army news
Image : social media ( Rajasthan AgniVeer news)

Home / Highlights / AgniVeer Yuvraj Singh Chauhan: राजस्थान का अग्निवीर युवराज सिंह चौहान हुआ शहीद

Highlights राजस्थान

AgniVeer Yuvraj Singh Chauhan: राजस्थान का अग्निवीर युवराज सिंह चौहान हुआ शहीद

1 min read

Rajasthan AgniVeer news:‘बस 4 महीने बाद आ रहा हूं’… लेकिन अब तिरंगे में लिपटकर लौटेगा अग्निवीर युवराज, 26 साल की उम्र में देश के लिए हुआ शहीद (Agniveer Yuvraj Singh Chauhan Martyred in Jammu Kashmir)

Agniveer Yuvraj Singh Chauhan Martyred in Jammu Kashmir: “बस 4 महीने की सेवा और बची है, फिर घर आऊंगा…”
यह वही शब्द थे, जो राजस्थान के ब्यावर जिले के लागेटखेड़ा गांव के रहने वाले अग्निवीर युवराज सिंह चौहान ने ड्यूटी पर लौटते समय अपने परिवार से कहे थे। किसी ने नहीं सोचा था कि परिवार से किया गया यह वादा इस तरह टूट जाएगा और कुछ ही दिनों बाद वही बेटा तिरंगे में लिपटकर अपने गांव लौटेगा।

यह भी पढ़े :Lieutenant General NS Raja Subramani:LT जनरल एनएस राजा सुब्रमणि बने नए CDS

राजस्थान की वीर धरा ने देश की रक्षा के लिए अपना एक और लाल खो दिया है। 26 वर्षीय अग्निवीर युवराज सिंह चौहान जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए। उनकी शहादत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया, जबकि पूरे गांव में गर्व और गम का माहौल है।

सेना मुख्यालय से आई सूचना, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़(Rajasthan Agniveer Martyr News)Rajasthan Agniveer News: AgniVeer Yuvraj Singh Chauhan martyr in Jammu Kashmir

बुधवार को सेना मुख्यालय की ओर से शहीद युवराज के पिता प्रताप सिंह चौहान को फोन कर इस दुखद समाचार की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया और पूरे लागेटखेड़ा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। युवराज के पिता, जो भाजपा मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं, ने नम आंखों से बताया कि उनका बेटा 15 फरवरी 2026 को एक महीने की छुट्टी पर घर आया था और 19 मार्च को वापस ड्यूटी पर लौटा था।

घर से विदा होते वक्त युवराज ने मुस्कुराकर कहा था, “बस चार महीने और… फिर हमेशा के लिए घर आ जाऊंगा।” लेकिन किसे पता था कि वह अब तिरंगे में लिपटकर लौटेंगे।

शहादत से कुछ घंटे पहले परिवार से की थी आखिरी बात(Agniveer Yuvraj Singh Last Call)

बताया जा रहा है कि 5 मई की रात ड्यूटी पर जाने से पहले युवराज ने अपने परिवार से फोन पर बातचीत की थी। उन्होंने माता-पिता, भाई और बहन से हालचाल पूछा और सामान्य ढंग से बातें कीं। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उनकी आखिरी बातचीत होगी।

अगले दिन सुबह जब परिजनों ने उन्हें फोन किया तो मोबाइल बंद मिला। दोपहर तक सेना की ओर से आई शहादत की खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

यह भी पढ़े :Dhamtari CRPF car accident: छुटि्टयों पर घर जा रहे जवानों की कार ट्रक से टकराईं 3 जवान शहीद

बचपन से था सेना में जाने का सपना(Agniveer Yuvraj Singh Career)

युवराज सिंह चौहान बचपन से ही भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा करना चाहते थे। उन्होंने 17 फरवरी 2022 को अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती होकर अपने इस सपने को साकार किया।

सेवा के दौरान उन्होंने जबलपुर, गोवा और पठानकोट जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में थी, जहां आतंकियों के साथ हुई सीधी मुठभेड़ में उन्होंने बहादुरी और अदम्य साहस का परिचय देते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।

परिवार और गांव में शोक, ‘युवराज सिंह अमर रहे’ के गूंजे नारे(Agniveer Yuvraj Singh Family)

शहीद युवराज अपने पीछे माता-पिता, एक छोटे भाई और एक बहन को छोड़ गए हैं। शहादत की खबर के बाद उनके घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है। हर आंख नम है, लेकिन हर सीना गर्व से चौड़ा है। गांव का हर कोना “युवराज सिंह अमर रहे” के नारों से गूंज रहा है।

शुक्रवार को पहुंचेगा पार्थिव शरीर, सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार(Agniveer Yuvraj Singh Funeral)

प्रशासन के अनुसार शहीद युवराज सिंह चौहान का पार्थिव शरीर  उनके पैतृक गांव लागेटखेड़ा पहुंचा। जहाँ उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ किया गया। प्रशासन और सेना ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली थी।

राजस्थान की वीर भूमि ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यहां के बेटे देश के लिए जीते भी हैं और जरूरत पड़ने पर हंसते-हंसते अपने प्राण भी न्यौछावर कर देते हैं। अग्निवीर युवराज सिंह चौहान की शहादत हमेशा देशवासियों के दिलों में अमर रहेगी।

Continue Reading

More in Highlights

To Top