UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Ramnagar News: रामनगर में स्कूल के संगीत शिक्षक पर छात्रा से कथित अनुचित हरकत का आरोप
1 min read
Ramnagar news today uttarakhand girl student uttarakhand news today hindi nainital school news today रामनगर के निजी स्कूल में 12 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, संगीत शिक्षक पर POCSO में मुकदमा दर्ज
Ramnagar News Hindi: School Music Teacher Alleged Inappropriate Conduct With Student in Uttarakhand: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से मानवता के साथ ही शिक्षा जगत को शर्मशार कर देने वाली खबर सामने आ रही है जहां रामनगर में एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक 12 वर्षीय छात्रा के परिजनों ने विद्यालय के संगीत शिक्षक पर संगीत सिखाने के बहाने छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। छात्रा के घर पहुंचने के बाद उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसकी मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand highcourt news: उत्तराखण्ड सिर्फ शराब की गंध आने से नशे में नहीं हो सकता वाहन चालक
घर पहुंचकर छात्रा ने परिजनों को बताई घटना (ramnagar news today Child Safety)
रामनगर निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 12 वर्षीय बेटी शहर के एक निजी विद्यालय में पढ़ती है। आरोप है कि शनिवार को स्कूल के संगीत शिक्षक जस्टिन ने संगीत सिखाने के बहाने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। परिजनों के अनुसार, विद्यालय से घर लौटने के बाद छात्रा ने अपने साथ हुई घटना के बारे में परिवार को बताया। इसके बाद उसकी मां ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने POCSO समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज किया केस (uttarakhand POCSO Case)
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। आरोपी की पहचान तेलीपुरा निवासी जस्टिन के रूप में बताई गई है। रामनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े :Badrinath Highway News बद्रीनाथ हाईवे तीनधारा और फरासू के पास हाईवे बंद, प्रशासन अलर्ट मोड पर
पुलिस जांच में सामने आएंगे घटना से जुड़े तथ्य (nainital breaking news Police Investigation)
पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच के दौरान उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
