Connect with us
Ranger Mahendra giri of Uttarakhand Rajaji Tiger Reserve received international honor from all over Asia

Home / उत्तराखण्ड / पूरे एशिया से उत्तराखंड राजाजी टाइगर रिजर्व के रेंजर महेंद्र को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

उत्तराखण्ड देहरादून

पूरे एशिया से उत्तराखंड राजाजी टाइगर रिजर्व के रेंजर महेंद्र को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

1 min read

उत्तराखण्ड के लाल महेंद्र गिरी ने बढ़ाया देश का मान, मिलेगा इंटरनेशनल रेंजर अवॉर्ड, राजाजी टाइगर रिजर्व (Tiger Reserve) में रेंजर है महेंद्र..

उत्तराखंड के साथ ही समूचे देश को गौरवान्वित करने वाली एक खबर आज राजधानी देहरादून से आ रही है जहां स्थित राजाजी टाइगर रिजर्व (Tiger Reserve) के रेंजर महेंद्र गिरी को आईयूसीएन-डब्ल्यूसीपीए इंटरनेशनल रेंजर अवॉर्ड के लिए चयनित किया गया है। सबसे खास बात तो यह है कि यह पुरस्कार पाने वाले महेंद्र गिरी एशिया के इकलौते रेंजर हैं। उन्हें यह पुरस्कार वन्यजीवों के संरक्षण में अहम योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा। अपनी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से न सिर्फ उन्होंने दुनिया में भारतवर्ष का गौरव बढ़ाया है बल्कि देवभूमि उत्तराखंड का मान भी बढ़ाया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड का बेटा बना विश्व का नंबर-1 प्लेयर, राष्ट्रपति ने अर्जुन अवॉर्ड से किया सम्मानित

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजाजी टाइगर रिजर्व के रेंजर महेंद्र गिरी को आईयूसीएन-डब्ल्यूसीपीए इंटरनेशनल रेंजर अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। बता दें कि वन्यजीवों के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह पुरस्कार इंटरनेशनल रेंजर फेडरेशन, ग्लोबल वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन और कंजर्वेशन एलाइज के सहयोग से दिया जाता है। बताया गया है कि इस बार इस पुरस्कार के लिए 43 देशों के 630 टाइगर रिजर्व के 630 रेंजर और वनकर्मियों ने दावेदारी पेश की थी परंतु सभी पहलुओं को जांचने-परखने के बाद संस्था ने इस पुरस्कार के लिए पूरे एशिया महाद्वीप से एकमात्र महेंद्र गिरी का ही चयन किया। बताते चलें कि पुरस्कार के रूप में संस्था की ओर से जहां राजाजी टाइगर रिजर्व को दस हजार डॉलर की राशि के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा वहीं सम्मानित रेंजर को विशेष प्रकार की वर्दी भी प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड हुआ गौरवान्वित SDRF सेनानायक तृप्ति भट्ट को मिला स्कॉच अवार्ड, देश में दूसरा स्थान

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top