उत्तराखण्ड बुलेटिन
भारतीय टेस्ट टीम में उत्तराखंड से ऋषभ पंत टेस्ट डेब्यू करने वाले पहले खिलाड़ी बने
1 min read

उत्तराखंड के जाबांज क्रिकेटर ऋषभ पंत ने शनिवार को भारतीय टेस्ट टीम में डेब्यू कर लिया है। ऋषभ यह कारनामा करने वाले उत्तराखंड के एकमात्र खिलाड़ी बन गए हैं। मनीष पांडे ने अब तक एक दिवसीय और टी-20 मुकाबले तो खेले हैं, लेकिन टेस्ट डेब्यू नहीं किया है। ऋषभ के टेस्ट डेब्यू से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। ट्रेंट ब्रिज मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में दिनेश कार्तिक के स्थान पर युवा बल्लेबाज को मौका दिया गया। ऋषभ पंत अपने पदार्पण मैच में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर और छा गए. वैसे मैच में उन्होंने अपनी स्टाइल के अनुरूप ही प्रदर्शन किया ,उन्होंने ऐसा कारनामा किया जो भारतीय टेस्ट क्रिकेट के 86 साल के इतिहास में आज तक कोई नहीं कर पाया । भारतीय टीम की ओर से लगाया यह पहला छक्का था ।पंत ने छक्के से अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर में अपना खाता खोला जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
यह भी पढ़े-उत्तराखण्ड मदद के लिए आगे – केरल में ऋषिकेश के 25 राफ्टर चलाएंगे रेस्क्यू ऑपरेशन
यह ऐसा कारनामा है जो आज तक कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं कर सका। बता दे की रुड़की निवासी ऋषभ पंत भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं। ऋषभ का चयन भारतीय टीम में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज हुआ है। पहले दो टेस्ट मैचों में ऋषभ को टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिला था। नॉटिंघम में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया में तीन बदलाव किए गए, जिसमें एक बदलाव के तहत ऋषभ को टीम में मौका दिया गया। आइपीएल में भी ऋषभ ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया था।
Content Declaimer
