UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT रूद्रप्रयाग
रूद्रप्रयाग हादसे में उत्तराखण्ड के भी दो युवा शामिल, 14 पहुंची मृतकों की संख्या देखिए सूची….
1 min read
Rudraprayag badrinath Highway accident: दिल्ली गुरुग्राम से चोपता तुंगनाथ आए दुर्घटनाग्रस्त टेंपो ट्रैवलर वाहन के 26 यात्रियों की हुई शिनाख्त………
Rudraprayag badrinath Highway accident: गौरतलब हो कि बीते शनिवार को दिल्ली के गुरुग्राम से उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित तुंगनाथ चोपता घूमने आए 26 यात्रियों का टेंपो ट्रैवलर वाहन करीब 11 बजे के आसपास रुद्रप्रयाग जिले से 5 किलोमीटर आगे बदरीनाथ हाईवे पर रैंतोली के पास पहुंचा तो तभी चालक को अचानक से नींद की एक झपकी पड़ गई जिसके चलते वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और पैराफिट तोड़कर 250 मीटर नीचे अलकनंदा नदी में जा गिरा। जिसके चलते 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस प्रशासन की टीम समेत अन्य सभी अधिकारियों का दल मौके पर पहुंचा और उन्होंने रेस्क्यू कार्य किया जिसके चलते 14 लोगों को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग ले जाया गया । अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया था जबकि एक व्यक्ति की मृत्यु इलाज के दौरान हो चुकी थी। इसके पश्चात गम्भीर रूप से घायल सात लोगों को एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश के एम्स अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर दो और लोगों ने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें- Rudraprayag accident news: रुद्रप्रयाग: नींद की एक झपकी से गई 13 यात्रियों की जिंदगी
मृतकों की सूची (Rudraprayag accident news):-
- ० स्मृति शर्मा, उम्र-28, पुत्री राजेश कुमार, डी-01 मुर्धवा हाईटेक काॅलोनी, रेनुकूट सोन भद्र उत्तर प्रदेश
- ० मोहनी पाॅण्डे उम्र- 27, पुत्री महेश प्रसाद पांडे, जगपुर प्रतापगढ़ उत्तरप्रेदश।
- ० करन सिंह, [ वाहन चालक], अलीगढ,
- ० निकिता भट्ट, खटीमा, उत्तराखंड
- ० गुरुकीरत सिंह
- ० आकांक्षा, झाँसी, उत्तर प्रदेश
- ० स्मृति त्रिपाठी, उत्तरप्रदेश
- ० अंजली श्रीवास्तव
- ० निकेत सुनील शर्मा
- ० बृजेश बिष्ट, उत्तराखंड
- अन्य तीन मृतकों की शिनाख़्त नहीं हो पाई है।
घायलों की सूची (alaknanda River accident news):-
- ० वदना शर्मा, उम्र-30 ब्लाक -ए नोयडा, यूपी
- ० महिमा त्रिपाठी, उम्र-23, उत्तरप्रदेश
- ० कु शुभम सिंह उम्र, 27, सेक्टर-51 नोयडा, यूपी
- ० नमिता शर्मा उम्र 30, यूपी
- ० लक्ष्य अग्रवाल, उम्र 22, मथुरा, यूपी
- ० अमित, पुत्र मनोहर सिंह, उम्र 27, मध्य प्रदेश
- ० शंशाक, बिष्ट पुत्र नरेन्द्र बिष्ट, हल्द्वानी
एयर लिफ्ट किए गए मरीजों की सूची:-
- ० धमेन्द्र कुमार उर्फ सैम पुत्र मोहन राम उम्र-23, दिल्ली कैंट
- ० सौनिक, उम्र 24, सोनीपत, हरियाणा
- ० आदित्य, उम्र 25, मथुरा, उत्तर प्रदेश
- ० छवि, उम्र, झाँसी, उत्तर प्रदेश
- ० अभिषेक
- ० देव, 24, दिल्ली, उत्तर प्रदेश उपचार के दौरान मृत
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड रोडवेज का कंडक्टर नशे में मिला धूत, यात्रियों के साथ की बदसलूकी……
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
