Connect with us
दुःखद खबर: डयूटी से लौट रहे उत्तराखंड पुलिस के जवान की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत

Home / Uttarakhand Police / दुःखद खबर: डयूटी से लौट रहे उत्तराखंड पुलिस के जवान की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत

Uttarakhand Police UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

दुःखद खबर: डयूटी से लौट रहे उत्तराखंड पुलिस के जवान की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत

1 min read

दर्दनाक सड़क दुघर्टना में उत्तराखंड पुलिस के जवान की मौत, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस विभाग में भी दौड़ी शोक की लहर..

राज्य के हरिद्वार जिले से दुखद खबर सामने आ रही है जहां उत्तराखंड पुलिस की मंगलौर कोतवाली में तैनात पुलिस के जवान की दर्दनाक सड़क हादसे में निधन हो गया। बताया गया है कि हादसा उस वक्त हुआ जब उत्तराखण्ड पुलिस का यह जवान अपनी कार वाहन संख्या यूके-08-एक्यू-7476 पर सवार होकर ड्यूटी से वापस लौट रहा था। इसी दौरान उसकी कार को एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने भीषण टक्कर मार दी जिससे उक्त जवान सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया और कुछ ही मिनटों में उसने मौके पर ही दम तोड दिया। मृतक जवान की पहचान धीर सिंह के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलने पर दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक जवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर दूसरी ओर हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से रफूचक्कर हो गया है। पुलिस विभाग की टीम आरोपी ट्रक चालक की तलाश कर रही है। सड़क हादसे में धीर सिंह के आकस्मिक निधन की खबर से जहां उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों की आंखों से अश्रुओं की धारा थमने का नाम नहीं ले रही हैं वहीं समूचे पुलिस विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड महिला पुलिस में तैनात ASI कंचन स्कूटी से जा रही थी घर सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Continue Reading

More in Uttarakhand Police

To Top