उत्तराखण्ड नैनीताल
उत्तराखण्ड के संदीप पांडे जाएंगे दक्षिण कोरिया, पोस्ट डॉक्टरल फेलोशिप के लिए हुआ चयन
1 min read
Sandeep Pandey Nainital: नैनीताल के संदीप पांडे को मिला दक्षिण कोरिया जाने का अवसर बड़ा प्रदेश का मान
राज्य के युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। आए दिन हम आपको राज्य के होनहार युवाओं की सफलता की खबरों से रूबरू कराते रहते हैं। इसी कड़ी में अब राज्य के नैनीताल जिले के रहने वाले डॉ. संदीप पांडे ने समूचे उत्तराखण्ड को गौरवान्वित होने का सुनहरा अवसर प्रदान किया है। जी हां… संदीप का चयन पोस्ट डॉक्टरल फेलोशिप के लिए दक्षिण कोरिया के सियोल में स्थित कोनकुक विश्वविद्यालय में हो गया है। संदीप की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है। बताया जा रहा है कि संदीप सात अक्तूबर को कोनकुक विवि पहुंचकर ग्राफीन पर आधारित सोलर सेल, बैटरी व सुपर कैपेसीटर पर शोध शुरू करेंगे।(Sandeep Pandey Nainital)
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के रहने वाले संदीप पांडे का चयन दक्षिण कोरिया के सियोल में स्थित कोनकुक विश्वविद्यालय में पोस्ट डॉक्टरल फेलोशिप के लिए हुआ है। बता दें कि अपनी प्रारंभिक शिक्षा भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय से प्राप्त करने वाले संदीप ने स्नातक एवं परास्नातक के पश्चात डीएसटी इंस्पायर फेलोशिप हासिल कर पीएचडी की मानक उपाधि प्राप्त की है। बताते चलें कि प्रो. राजेंद्र सिंह नैनोसाइंस व नैनो टेक्नोलॉजी रसायन विज्ञान विभाग के पूर्व शोध छात्र डॉ. संदीप पांडे ने अपनी इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, प्रो. नंद गोपाल साहू, कोहली साहू, लता पांडे को दिया है।
