Connect with us
संजय दत्त नशे के खिलाफ उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे ,सरकार के साथ मिलकर करेंगे काम

Home / उत्तराखण्ड बुलेटिन / संजय दत्त नशे के खिलाफ उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे ,सरकार के साथ मिलकर करेंगे काम

उत्तराखण्ड बुलेटिन

संजय दत्त नशे के खिलाफ उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे ,सरकार के साथ मिलकर करेंगे काम

1 min read

संजय दत्त नशे के खिलाफ उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे ,सरकार के साथ मिलकर करेंगे काम



बता दे की इन्वेस्टर्स समिट के लिए प्रचार प्रसार के लिए 29 अगस्त मुंबई में रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री ने फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशकों के साथ बैठक की। इस दौरान अभिनेता संजय दत्त भी सीएम से मिले। अभिनेता संजय दत्त नशे के खिलाफ शुरू होने वाली मुहिम का ब्रांड एंबेसडर बनने को तैयार हैं। मुंबई दौरे के दौरान संजय दत्त ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से इस प्रकार की पेशकश की है। रोड शो के बाद संजय दत्त ने मुख्यमंत्री से संपर्क कर नशे के खिलाफ ब्रांड एंबेसडर बनने की पेशकश की है। दत्त का कहना था कि उनके पास निवेश करने के लिए कुछ नहीं है। लेकिन उन्हें पता चला कि उत्तराखंड सहित अन्य कई राज्य ड्रग्स व अन्य प्रकार के नशे के खिलाफ अभियान शुरू करने जा रहे हैं। खाश बात तो ये है की संजय दत्त का जीवन भी ड्रग्स से प्रभावित रहा है और ड्रग्स के कारण ही उन्हें कई तरह के कष्ट झेलने पड़े और अपनी निजी जिंदगी में काफी परेशान रहे लेकिन अब वे नशे के खिलाफ खड़ा होना चाहते हैं।




यह भी पढ़े-खुशखबरी – मुकेश अम्बानी की उत्तराखण्ड के लिए डिजिटल उत्तराखण्ड की सौगात
संजय दत्त नशे के खिलाफ उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनने को तैयार है। इसके साथ ही  इन्वेस्टर्स समिट’ के तहत मुम्बई में आयोजित रोड शो के अवसर पर रिलायन्स इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक मुकेश अम्बानी ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भेंट की। दोनों के बीच उत्तराखण्ड में निवेश की सम्भावनाओं पर विस्तार से विचार विमर्श हुआ। मुकेश अम्बानी ने डिजीटल उत्तराखण्ड, आर्गेनिक खेती, आतिथ्य के क्षेत्र में विशेष रूचि जाहिर की।
Content Disclamier

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड बुलेटिन

To Top