UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT ऊधमसिंह नगर
Sitarganj accident news today: सितारगंज हादसे में 2 बहनों की मौत गई थी भाई की शादी की शापिंग करने
1 min read
Sitarganj accident news today : तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो बहनों की मौत, भाई की शादी की खुशियां मातम में तब्दील…
Sitarganj accident news today: Two sisters hina Nisha died in car accident before brother’s wedding udham Singh Nagar breaking news : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर भाई की शादी की खरीदारी करने जा रही दो बहनों की सड़क हादसे में जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वही शादी वाले घर मे खुशियों की जगह मातम पसर गया है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand school timing change: 3 जिलों में बदला स्कूल खुलने का समय आदेश जारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज नयागांव निवासी 22 वर्षीय हिना पुत्री रईस अहमद और सिरौलीकलां किच्छा निवासी विवाहिता 25 वर्षीय निशा अपनी ममेरी बहन उत्तर प्रदेश जहानाबाद निवासी रूबी के साथ सितारगंज बाजार आई थी। हिना और निशा के भाई मोहम्मद जाकिर की आज बुधवार को बरात जानी थी। भाई की शादी को लेकर सभी खुश थे जिसके लिए दोनों बहने शादी से एक दिन पहले खरीदारी कर रही थी।
तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर ( udham singh nagar accident today)
खरीदारी के बाद हिना निशा रूबी तीनों ई रिक्शा से घर लौट रही थी। तभी जैसे ही वह नयागांव किच्छा हाईवे पर ई-रिक्शा से उतरकर चालक को किराया देने लगी, इस दौरान सितारगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मारी जिसमें तीनों बहनों के अलावा ई-रिक्शा में सवार अन्य लोग भी घायल हो गए।
शादी वाले घर में पसरा मातम ( udham singh nagar news today)
चार घायलों को सितारगंज के एक निजी अस्पताल और दो सगी समेत एक ममेरी बहन को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल सितारगंज पहुंचाया गया। तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां पर रुद्रपुर के निजी अस्पताल में हिना और निशा की मौत हो गई।
यह भी पढ़े :Uttarakhand weather alert: उत्तराखण्ड में बदलेगा मौसम 2 दिन बारिश ओलावृष्टि का आरेंज अलर्ट
जांच पड़ताल में जुटी पुलिस (Sitarganj accident news today)
हादसे मे गंभीर रूप से घायल रूबी का अस्पताल मे उपचार चल रहा है। पुलिस प्रशासन ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है ,जिस घर से आज बुधवार को भाई की बरात निकलनी थी आज वहां से दो बहनो की एक साथ अर्थी उठेगी। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
