Tehri Garhwal UTTARAKHAND NEWS
Uttarakhand news: टिहरी गढ़वाल जंगल में मिला विवाहिता का शव हत्या की आशंका
1 min read
Tehri Garhwal news today : धनच्यूला की पहाड़ियों में मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने जताई ह्त्या की आशंका
Tehri Garhwal news today: married women rajani negi murder case chamba tehri garhwal uttarakhand live breaking news today: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों की शांत वादियों में भी हत्या लूटपाट जैसे अपराधिक मामले लगातार बढ़ने लगे हैं। ऐसी ही कुछ दिल दहला देने वाली घटना की खबर टिहरी जिले से सामने आ रही है, जहाँ पर एक नव विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई हैं, वहीं मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: टिहरी गढ़वाल के होटलियर शेफ दीवान की रूस में चली गई जिंदगी
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार टिहरी जिले के सकलाना पट्टी के घेना कठु की निवासी 32 वर्षीय रजनी नेगी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। बताया जा रहा है रजनी का शव चंबा थाना क्षेत्र के अंतर्गत धनच्यूला की पहाड़ियों पर पड़ा मिला। मृतका का मायका मरोड़ा बताया जा रहा है।
मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने लगाए गंभीर आरोप (tehri garhwal news today)
मृतका के मायके पक्ष ने बताया कि रजनी लंबे समय से मानसिक प्रताड़ना झेल रही थी और रजनी तथा उसके पति धर्मेंद्र कठैत के बीच लगातार विवाद भी चल रहा था। परिजनों की मानें तो रजनी ने पहले ही अपने भाई को इस बात की जानकारी दे दी थी कि वह अब ससुराल नहीं जाएगी। हालांकि गांव के लोगों ने भी कई बार दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन इसका कुछ फायदा नहीं हुआ।
मायके पक्ष के लोगों ने कहा ससुराल वालों ने खोजबीन मे नही किया सहयोग (tehri garhwal news )
बीते 23 मई को रजनी के पति धर्मेंद्र ने अपनी पत्नी रजनी की गुमशुदगी कुमाल्डा मे दर्ज करवाई थी। इसके बाद से ही पुलिस प्रशासन व स्थानीय लोग लगातार रजनी को ढूंढ रहे थे। मायके पक्ष के लोगों का कहना है की खोजबीन में रजनी के ससुराल वालों ने ज्यादा सहयोग नहीं किया।
परिजनों ने जताई ह्त्या की आशंका ( tehri garhwal breaking news)
इस पूरे मामले पर मृतका के पति धर्मेंद्र का कहना है कि रजनी सुबह करीब 5:00 बजे घर से निकली थी ,जिसके पीछे वो गए थे लेकिन उन्हें वह कहीं नहीं मिली। गांव वालों के समझाने के बाद 2:30 बजे गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी ,वहीं अगले दिन स्थानीय लोगों को सूचना मिली की रजनी का शव धनच्यूला की पहाड़ियों पर पड़ा है। मायके पक्ष का कहना है कि रजनी के गले में गहरे निशान दिखाई दे रहे हैं, हालांकि उन्होंने सीधे हत्या का आरोप नहीं लगाया है लेकिन हत्या की आशंका जताई है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news today: उत्तराखण्ड युवक को KFC में चिकन खाना पड़ा महंगा लगी 2 लाख की चपत
पुलिस प्रशासन ने पंचनामा प्रक्रिया और मीडिया के पहुंचने से पहले शव को लिया कब्जे में
परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस प्रशासन ने पंचनामा प्रक्रिया और मीडिया के पहुंचने से पहले ही शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरादून भेज दिया था। महिला की मौत के बाद से दो मासूम बच्चों के सिर से हमेशा के लिए मां का साया उठ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला के मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
