UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT हरिद्वार
Haridwar accident news today: हरिद्वार वाहन की चपेट में आने से ढाई वर्षीय मासूम की गई जिंदगी
1 min read
Haridwar accident news today : घर के बाहर खेल रहे ढाई साल के मासूम की लोडर वाहन की चपेट में आने से मौत, परिजनो मे मचा कोहराम
Haridwar accident news today: innocent child Vinayak alias Goli died hit by loader vehicle in kankhal uttarakhand latest live coverage : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना की खबर सामने आ रही है, जहां पर घर के बाहर खेल रहे ढाई साल के मासूम की छोटे लोडर वाहन की चपेट में आने से जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़े :Pauri guldar attack today: पौड़ी सत्यखाल खेत में काम कर रही महिला को गुलदार ने बनाया निवाला
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के कनखल थाना क्षेत्र के मिस्सरपुर गांव का निवासी ढाई वर्षीय विनायक उर्फ गोली पुत्र नवीन चंद्र बीते बुधवार को अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी इस दौरान पड़ोस में शादी का सामान लेकर जा रहा एक लोडर वाहन वहां से गुजरा जिसने अपनी चपेट में बच्चे को ले लिया। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि इसमें मौके पर ही बच्चे ने दम तोड़ दिया।
डॉक्टर ने बच्चे को किया मृत घोषित ( haridwar road accident today)
परिजन अपने बच्चे की जीने की उम्मीद लिए उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे ,जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे को अंजाम देने के बाद वाहन चालक मौके पर फरार हो गया था जिसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर घटनास्थल पहुंची जहां पर उन्होंने बच्चे के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
यह भी पढ़े :Delhi Dehradun expressway roadways: दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगी रोडवेज इलेक्ट्रिक बसें
अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज ( haridwar road accident today news Uttarakhand)
बताते चले मासूम बच्चे की मौत के बाद से उसके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जबकि वाहन को कब्जे में लेकर घटना की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है जिसके लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
