Connect with us
Udham Singh Nagar News: Police Encounter in Bajpur: Alleged Cow Smuggler Shot in Leg After Firing at Officers
Image : social media ( Udham Singh Nagar news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: बाजपुर में गो तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़ पैर में गोली लगने से आरोपी घायल

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

Uttarakhand news: बाजपुर में गो तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़ पैर में गोली लगने से आरोपी घायल

1 min read

Udham Singh Nagar news: कनौरा बाजपुर में गो तस्कर और पुलिस प्रशासन के बीच मुठभेड़, तस्कर घायल

Udham Singh Nagar News: Police Encounter in Bajpur: Alleged Cow Smuggler Shot in Leg After Firing at Officers: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है ,जहां पर उत्तरप्रदेश के निवासी गो तस्कर और पुलिस प्रशासन के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में गो तस्कर के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand UPNL: उत्तराखंड उपनल कर्मचारियों को मिलेगा समान कार्य के लिए समान वेतन…

बता दें बीते शुक्रवार की देर रात उधम सिंह नगर जिले में पुलिस प्रशासन रात के समय कनौरा बाजपुर में गस्त पर थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि बाइक पर एक गो तस्कर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने वाहनों की चेकिंग शुरू की। इस बीच बाइक पर आ रहे युवक को पुलिस प्रशासन ने रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस की टीम पर चार राउंड फायर कर दिया। पुलिस प्रशासन ने फायर का जवाब देते हुए जवाबी कार्रवाई में आरोपी पर फायर किया जो सीधा उसके पैर में जा लगी जिससे वह घायल हो गया।

यह भी पढ़े:Uttarakhand news: काशीपुर में खुदाई के दौरान फटी अडानी गैस पाइपलाइन, समय रहते टला हादसा

पुलिस ने की आरोपी की पहचान ( udham singh nagar news today)

पुलिस प्रशासन घायल आरोपी को तुरंत बाजपुर अस्पताल ले गई ,जहां से उसे जिला अस्पताल रुद्रपुर के लिए रेफर किया गया। पुलिस प्रशासन ने आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश मुडापांडे निवासी मोईन के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 17 किलो प्रतिबंधित मांस, एक अवैध तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बताया जा रहा है गदरपुर क्षेत्र में करीब एक माह पूर्व हुई गौकशी की घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने ठीक एक माह बाद मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

घायल आरोपी पुलिस के सामने हाथ जोड़ता आया नजर ( udham singh nagar news today)

बताते चलें पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी को पहले बाजपुर अस्पताल और बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल आरोपी का हाल जाना और उससे पूछताछ की।इस दौरान तस्कर एसएसपी के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते हुए नजर आया। वहीं गदरपुर गौकशी प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top