UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर
Uttarakhand news: काशीपुर में खुदाई के दौरान फटी अडानी गैस पाइपलाइन, समय रहते टला हादसा
1 min read
Uttarakhand News: Kashipur Adani PNG Gas Pipeline leak Ruptures During Excavation खोदाई के दौरान फटी अडानी गैस पाइपलाइन, टला बड़ा हादसा
Uttarakhand News: Kashipur Adani PNG Gas Pipeline leak Ruptures During Excavation उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है ,जहां पर नाली खुदाई के दौरान अडानी कंपनी की एक PNG गैस पाइपलाइन फट गई। पाइपलाइन फटने से इलाके में तेजी से गैस का रिसाव होने लगा जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: रामनगर में डंपर ने बाइक को रौंदा, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर ढकिया रोड दडियाल रोड हाइड्रिल के पास नाली की खुदाई के दौरान अडानी कंपनी की एक PNG गैस पाइपलाइन टूट गई। पाइपलाइन फटने से इलाके में तेजी से गैस का रिसाव होने लगा जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलती है काशीपुर फायर स्टेशन से अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह के निर्देशन में एक फायर यूनिट तुरंत मौके पर पहुंची जिन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए अडानी गैस कर्मचारियों से संपर्क करते हुए गैस सप्लाई बंद कराई।
यह भी पढ़े :Uttarakhand: उत्तराखंड रोडवेज की 814 नई बसें खरीदने को हरी झंडी, कर्मचारियों को मिलेगा 55% DA
टल गया बड़ा हादसा ( udham singh nagar news today)
फायर यूनिट और गैस कंपनी के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से कड़ी मशक्कत के बाद मीडियम प्रेशर पाइपलाइन की मरम्मत कर रिसाव पूरी तरह ठीक किया। अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि समय रहते की गई कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया जिसमें जनहानि नहीं हुई है।
