उत्तराखण्ड देहरादून
UKSSSC Paper Leak: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व सचिव संतोष बड़ोनी निलंबित
1 min read
Santosh Badoni UKSSSC Paper: विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक विवाद में घिरे उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व सचिव संतोष बडोनी को शासन द्वारा किया गया निलंबित
गौरतलब है कि उत्तराखंड में इन दिनों UKSSSC पेपर धांधली विवाद का मामला गरमाया हुआ है। वही अब विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक विवाद में घिरे हुए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व सचिव संतोष बडोनी को शासन द्वारा निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि सचिवालय प्रशासन के सचिव प्रभारी विनोद कुमार सुमन द्वारा बीते गुरुवार देर रात संतोष बडोनी के निलंबन के आदेश जारी कर दिए गए। बताते चलें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार बीते माह स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में एसटीएफ जांच शुरू की गई थी।पेपर लीक विवाद के चलते पहले अध्यक्ष एस राजू ने नैतिकता के अंतर्गत पद से इस्तीफा दिया था।इसके पश्चात 13 अगस्त को सरकार द्वारा आयोग के सचिव पद से संतोष बडोनी को भी हटा दिया गया था।लेकिन बडोनी को सचिवालय सेवा का अधिकारी होने के कारण सचिवालय में संयुक्त सचिव के रूप मे तैनाती दी गई थी। (Santosh Badoni UKSSSC Paper)
यह भी पढिए:
इसी बीच इस मामले मे पेपर छापने वाली कंपनी आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन के मालिक राजेश चौहान समेत 31 आरोपियो को जेल भेजा जा चुका है।वही सचिवालय रक्षक भर्ती का पेपर भी आयोग की प्रिंटिंग प्रेस से पेन ड्राइव के माध्यम से चोरी होने का मामला सामने आया।इस कारण आयोग के पदाधिकारी व अधिकारियों पर सवाल उठ रहे है। पेपर लीक का मामला जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है, वैसे -वैसे विपक्ष द्वारा लगातार अध्यक्ष व सचिव के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की जा रही है।संतोष बडोनी को सचिव पद पर रहते हुए अपने कार्यों को ठीक से न करने और उदासीनता बरतने का आरोपी मानते हुए पद निलंबित किया गया। उन्हें राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली 2002 के नियम तीन के उप नियम 1 व 2 और उत्तराखंड सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) संशोधन नियमावली 2010 के नियम 4 के उपनियम 1 के अंतर्गत निलंबित किया गया है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
