Highlights देवभूमि दर्शन
सर, पास कर दीजिए… नहीं तो टूट जाएगी शादी” —UP Board Exam Emotional Appeal News
1 min read
UP board exam 2026: “सर, पास कर दीजिए… नहीं तो अप्रैल में शादी टूट जाएगी” — कॉपियों में लिखी अपीलों ने झकझोर दिया दिल
UP board exam 2026 Appeal for pass due to marriage issue: “सर, पास कर दीजिए… नहीं तो अप्रैल में मेरी शादी टूट जाएगी।”
जी हां, यह कोई फिल्मी डायलॉग नहीं, बल्कि बोर्ड परीक्षा की एक छात्रा की वह भावुक अपील है, जो इन दिनों उत्तर प्रदेश की कॉपियों की जांच के दौरान सामने आ रही है—और जिसे पढ़कर परीक्षक भी भावुक हो जा रहे हैं।
यह भी पढ़े :UKSSSC patwari paper exam date: पेपर लीक से रद्द हुई पटवारी परीक्षा की तिथि घोषित
कॉपियों में लिखी भावुक मिन्नतें (UP Board Exam Emotional Appeal News)
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान छात्रों—खासतौर पर छात्राओं—की ऐसी मिन्नतें लगातार सामने आ रही हैं, जो सिर्फ नंबर बढ़ाने की गुहार नहीं, बल्कि उनके जीवन की कड़वी सच्चाइयों को भी बयां कर रही हैं।
एक छात्रा ने अपनी कॉपी में लिखा—
“सर! मुझे पास कर दीजिए, अप्रैल में मेरी शादी है। बड़ी मुश्किल से तय हुई है। पिताजी अब इस दुनिया में नहीं हैं। अगर मैं फेल हो गई तो शादी टूट जाएगी। मैं जिंदगी भर कुंवारी रह जाऊंगी। मरते दम तक आपको कोसती रहूंगी… आपके लिए 500 रुपये का नोट भी रख रही हूं, आपको श्रीराम की दुहाई।”
गरीबी और मजबूरी का हवाला (Students Request to Pass Exam News)
सिर्फ यही नहीं, कई कॉपियों में छात्रों ने गरीबी, पारिवारिक समस्याएं और भविष्य को लेकर डर का हवाला देते हुए परीक्षकों से पास करने की अपील की है। कुछ छात्राओं ने साफ तौर पर लिखा है कि फेल होने पर उनकी शादी टूट सकती है, जबकि कुछ छात्रों ने घर की खराब आर्थिक स्थिति और पढ़ाई जारी रखने में आ रही दिक्कतों का जिक्र किया है।
कॉपियों में मिले नोट, परीक्षक भी हैरान (Exam Copy Bribery Case News)
परीक्षकों के मुताबिक, जांच के दौरान कई कॉपियों में पैसे भी मिले हैं। एक परीक्षक ने बताया कि करीब 17 कॉपियों में नोट रखे हुए पाए गए। खास बात यह है कि गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषयों की कॉपियों में ऐसे मामले सबसे ज्यादा देखने को मिल रहे हैं।
जिले में जारी है मूल्यांकन कार्य (UP Board Copy Checking Update News)
जिले में चार केंद्र—जीआईसी, जीजीआईसी, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज उतरी और नेशनल इंटर कॉलेज कादीपुर—में मूल्यांकन कार्य जारी है। अब तक हाईस्कूल की 1,75,850 और इंटर की 1,32,388 कॉपियां जांची जा चुकी हैं, जबकि हाईस्कूल की 83,868 और इंटर की 1,32,388 कॉपियों का मूल्यांकन अभी बाकी है।
नियम और इंसानियत के बीच फंसे परीक्षक (Education System Reality News)
इन कॉपियों में लिखी मासूम अपीलें परीक्षकों को एक कठिन स्थिति में डाल रही हैं—एक तरफ नियमों के तहत निष्पक्ष मूल्यांकन की जिम्मेदारी, तो दूसरी ओर इन भावनात्मक कहानियों का दर्द।
यह खबर सिर्फ परीक्षा की नहीं, बल्कि उस समाज की तस्वीर भी दिखाती है, जहां एक रिजल्ट किसी की शादी, सम्मान और पूरे भविष्य को प्रभावित कर सकता है।
