Highlights देवभूमि दर्शन
Army agniveer bharti 2026: अग्निवीर भर्ती आनलाइन आवेदन शुरू उम्र सीमा भी बढ़ी
1 min read
Army agniveer bharti 2026: 1 अप्रैल तक अग्निवीर भर्ती के लिए कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, 22 वर्ष तक के युवा कर सकेंगे प्रतिभाग
Army agniveer bharti 2026: online application process start age limit also extends uttarakhand breaking news today: भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर प्राप्त होने वाला है, जिसके चलते सेना ने वर्ष 2026 की अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। अग्निवीर के विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ हो गया है जो 1 अप्रैल तक चलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़े :Agniveer marriage news: अग्निवीर भर्ती होने के बाद भी शादी बनी परेशानी, अविवाहित रहना अनिवार्य
बता दें इस वर्ष भारतीय सेना में अग्निवीर बनने वाले युवाओं के लिए कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा सीईई देशभर के 176 केंद्रो पर आयोजित की जाएगी। जिसके लिए आवेदन शुल्क ₹250 ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य होगा। प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही आगे की भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। सेना भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा के अंतर्गत इस भर्ती में भाग ले सकेंगे। इस बार उम्मीदवारों को एक साथ दो पदों के लिए आवेदन करने की सुविधा भी दी गई है जिससे सेना भर्ती में बागेश्वर नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले के युवाओं की बढ़ने की संभावना है।
आयु सीमा मे हुए बदलाव
इसके अलावा आयु सीमा में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। पहले जहां अधिकतम आयु 21 वर्ष थी उसे बढ़ाकर 22 वर्ष कर दिया गया है। अब 17 साल 6 महीने से 22 वर्ष के युवा आवेदन कर सकेंगे।
योग्यता और बोनस अंक
अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए 10वीं उत्तीर्ण, टेक्निकल व क्लर्क/स्टोर कीपर के लिए 12वीं (विज्ञान वर्ग) अनिवार्य है। ट्रेड्समैन पदों के लिए 10वीं व 8वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। महिला सैन्य पुलिस के लिए भी 10वीं उत्तीर्ण योग्यता निर्धारित की गई है।
खेल, एनसीसी और आईटीआई प्रमाणपत्र धारकों को बोनस अंक दिए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर के खिलाड़ियों को अलग-अलग अंक मिलेंगे, वहीं एनसीसी ‘सी’ प्रमाणपत्र धारकों को अधिकतम 20 अंक तक का लाभ मिलेगा।
अग्निवीर की इन पदों पर होगी भर्ती
जनरल ड़्यूटी, ट्रेडसमैन: 10वीं व 8वीं उत्तीर्ण
टेक्निकल, क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल: 12वीं उत्तीर्ण
महिला पुलिस, नर्सिंग सहायक: 10वीं उत्तीर्ण
