Connect with us
Uttarakhand: Army jawan yashdip dies in road accident in Nandprayag Karnaprayag Chamoli

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: छुट्टियों में घर आए सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत, पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर

उत्तराखण्ड चमोली

उत्तराखंड: छुट्टियों में घर आए सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत, पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर

1 min read

Chamoli Jawan Road Accident: चमोली में छुट्टियों पर घर आए सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत परिजनों में मचा कोहराम

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अभी थी एक खबर चमोली जिले से सामने आ रही है जहां छुट्टियों पर घर आए सेना के जवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जवान की बाइक और ट्रक के बीच में जोरदार भिड़ंत हो गई थी। जिसमें जवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दुखद हादसे के बाद से मृतक जवान के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वही पूरे इलाके में भी मातम पसर गया है। वहीं ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।(Chamoli Jawan Road Accident)

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार कर्णप्रयाग विकासखंड के जैंटा गांव निवासी यशदीप सिंह उम्र 30 वर्ष पुत्र लखपत बाइक से कर्णप्रयाग की तरफ जा रहा था। इसी बीच नंदप्रयाग बाजार में विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक के साथ यशदीप की जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत की वजह से यशवंत काफी तेजी से सड़क पर गिर गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर नंदप्रयाग चौकी से पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर फिलहाल मोर्चरी में रखवा दिया गया है। घटना के बाद से जवान के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top