Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day

अल्मोड़ा

उत्तराखण्ड

सियाचीन ग्लेशियर में तैनात उत्तराखण्ड के लाल की मौत ,पहाड़ में सैन्य सम्मान से हुई अंत्येष्टि

उत्तराखण्ड ने फिर अपना एक लाल देश सेवा के दौरान खो दिया है, जानकारी के अनुसार सियाचीन ग्लेशियर में तैनात 6 महर रेजीमेंट के हवलदार की इलाज के दौरान मौत हो गई। जवान का पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रिश्तेदार और पड़ोसी शोकाकुल परिजनों को ढाढस बधा रहे है। गुरुवार को सोमेश्वर में सैन्य समान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान अंतिम विदाई देने के लिए पूरा जन सैलाब उमड़ पड़ा। ग्राम मल्लाखोली अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर निवासी शिवराज सिंह बोरा (38) पुत्र गोविन्द सिंह 9 मार्च को ड्यूटी के दौरान ऑक्सीजन की कमी के चलते बेहोश हो गए थे। उन्हें पहले प्रतापपुर के हॉस्पिटल और फिर चंडीगढ़ के कमांड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। शरीर में रक्त जमाव के कारण हवलदार शिवराज ने 12 मार्च की शाम उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिसके बाद गुरुवार को दिवंगत सैनिक का पार्थिव शरीर उनके गांव मल्लाखोली पहुंचा।




अंतिम यात्रा में कई ग्रामीणों के साथ ही अल्मोड़ा से पहुंची 13वीं सिख रेजीमेंट और पार्थिव शरीर लेकर पहुंचे महर रेजीमेंट के सैनिक शामिल रहे। कोसी सांई संगम स्थित डौल बगड़ घाट में सेना के जवानों ने सशस्त्र गार्ड ऑफ़ ऑनर के साथ अंतिम सलामी दी। जवान के चाचा नंदन सिंह बोरा, त्रिलोक सिंह बोरा और हरीश बोरा ने मुखाग्नि दी। जवान अपने पीछे दो मासूम बच्चो को छोड़ गए है, जहाँ पुत्र साहिल बोरा(7) और पुत्री इशिता बोरा(5) का पिता की इस दुखद खबर से रो- रोकर बुरा हाल है वही पत्नी पत्नी सुनीता और माता सरवस्ती देवी बार बार बेसुध हो जा रही है। बताते चले की शिवराज बोरा का एक भाई और एक बहन हैं। तीन भाई बहनों में वह सबसे बड़े थे। उन्होंने 19 वर्ष तक देश की सीमाओं में डटकर देश सेवा की और वर्तमान में वह अति दुर्गम क्षेत्र सियाचीन ग्लेशियर-2 में तैनात थे। वर्तमान में उनकी पत्नी और बच्चे मध्य प्रदेश के सागर में रहते थे और बेटा वहीं केंद्रीय विद्यालय में पढ़ता है।




लेख शेयर करे

More in अल्मोड़ा

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

Advertisement Enter ad code here

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement Enter ad code here

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Advertisement Enter ad code here

Lates News

To Top