उत्तराखण्ड पिथौरागढ़
अरुणाचल प्रदेश में उत्तराखण्ड के जवान का आकस्मिक निधन, परिजनों में मचा कोहराम
1 min read
uttarakhand army soldier: राज्य के पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले थे मृतक सूबेदार, अकस्मात निधन की खबर से परिवार में मचा कोहराम..
अरूणाचल प्रदेश में तैनात एक सूबेदार की ड्यूटी के दौरान मौत की दुखद खबर आ रही है। बताया गया है कि मृतक राज्य के पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले थे (uttarakhand army soldier) और भारतीय सेना की कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात थे। बीते सोमवार सुबह जब वह ड्यूटी पर तैनात थे तो हृदयाघात से उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड दिया। सूबेदार के अकस्मात निधन की दुखद खबर से उनके परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की खबर मिलते के बाद से परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मृतक जवान का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार तक उनके पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है। मृतक जवान अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों सहित एक हंसता-खेलता परिवार छोड़ कर है। मृतक सुबेदार पिछले साल जुलाई में अंतिम बार छुट्टियों पर अपने घर आए थे।
यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा: दिनेश का पिता को अंतिम फोन ” बाबू मैं ठीक छूं तुम आपू ध्यान धरिया” बोर्डर मैं तनाव है
पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल तो बच्चों की आंखों से नहीं थम रहे आंसू:-
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप राज्य के पिथौरागढ़ जिले के कनालीछीना ब्लाक के मलान मितड़ा गांव निवासी भुवन जोशी पुत्र सूबेदार प्रेम बल्लभ जोशी भारतीय सेना की नाइन कुमांऊ (uttarakhand army soldier) में तैनात थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग अरुणांचल प्रदेश के तवांग में थी। बताया गया है कि बीते सोमवार सुबह ड्यूटी के दौरान अचानक उन्हें हृदयाघात हुआ और उनकी तबीयत बिगड़ गई। इससे पहले कि उनके साथी सूबेदार को अस्पताल पहुंचाते उन्होंने दम तोड दिया। सेना के अधिकारियों द्वारा जैसे ही यह दुखद खबर मृतक सूबेदार के परिजनों तक पहुंची, तो परिवार में कोहराम मच गया। खबर मिलने के बाद से जहां मृतक सूबेदार की पत्नी गीता जोशी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं उनकी पुत्री दीया जोशी और पुत्र सचिन जोशी की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: हाथ में तिरंगा लेते ही डबडबा गई पिता की आंखे, फिर बोले तेरी शहादत पर गर्व है
