Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day

Assembly election 2022

उत्तराखंड विधान-सभा

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव: जनता चुन रही न‌ई सरकार, 1 बजे तक पड़े 35.21 फीसदी वोट

Uttarakhand Assembly Election LIVE: राज्य की पांचवीं विधानसभा के लिए हो रहा मतदान सुबह आठ बजे से शाम के छह बजे तक चलेगा। इस दौरान राज्य के करीब 82 लाख मतदाता चुनाव मैदान में उतरे 632 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे। आइए जानते हैं विधानसभा चुनाव 2022 की लेटेस्ट अपडेट..

Uttarakhand assembly election 2022 voting live

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल मतदान करने के बाद

जिस घड़ी का राज्य की जनता को लम्बे वक्त से इंतजार था आज वह घड़ी आ गई है। जी हां.. हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड में हो रहे विधानसभा चुनावों की, जिसके लिए आज मतदान होने जा रहा है। राज्य के वयस्क नागरिक आज अपने मताधिकार का प्रयोग कर न‌ई सरकार चुनेंगे। वोट के प्रति मतदाताओं में कितना उत्साह है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सुबह आठ बजे वोटिंग शुरू होने के लगभग आधा घंटे पहले से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लम्बी कतार देखी जा रही है। इस बीच क‌ई जगहों से ईवीएम मशीन खराब होने की खबरें भी मिल रही है। वहीं राज्य के उच्च पदस्थ अधिकारी, राजनेता आदि भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर आम जनमानस को वोट के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जिनमें मुख्य रूप से राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत आदि शामिल हैं। (Uttarakhand Assembly Election LIVE)

दोपहर 1 बजे तक हुआ 35.21 फीसदी मतदान:- उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 35.21 फीसदी मतदान हुआ है। बात अगर जिलों की करें तो अल्मोड़ा में 30.37 फीसदी, बागेश्वर जिले में 32.55%, चमोली जिले में 33.82 फीसदी, चम्पावत में 34.66 फीसदी, देहरादून में 34.45 फीसदी, हरिद्वार जिले में 38.83 फीसदी, नैनीताल जिले में 37.41%, पौड़ी गढ़वाल जनपद में 31.59 फीसदी, पिथौरागढ़ जिले में 29.68%, रूद्रप्रयाग में 34.82 फीसदी, टिहरी गढ़वाल जिले 32.59% , ऊधम सिंह नगर जिले में 37.17 फीसदी तथा उत्तरकाशी जिले में 40.12% मतदान हो चुका है।

Uttarakhand assembly election 2022 voting live

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपने परिवार के साथ मतदान किया

Uttarakhand assembly election 2022 voting live

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज मतदान के बाद

11 बजे तक हुआ 18.97 फीसदी मतदान:- उत्तराखण्ड में सुबह 11 बजे तक 18.97 फीसदी मतदान हुआ है। बात अगर जिलों की करें तो अल्मोड़ा में 15.04 फीसदी, बागेश्वर जिले में 16.60%, चमोली जिले में 17.58 फीसदी, चम्पावत में 17.88 फीसदी, देहरादून में 18.80 फीसदी, हरिद्वार जिले में 22.41 फीसदी, नैनीताल जिले में 20.63%, पौड़ी गढ़वाल जनपद में 16.46 फीसदी, पिथौरागढ़ जिले में 14.96%, रूद्रप्रयाग में 19.39 फीसदी, टिहरी गढ़वाल जिले 16.61% , ऊधम सिंह नगर जिले में 20.54 फीसदी तथा उत्तरकाशी जिले में 16.79% मतदान हो चुका है।

Uttarakhand assembly election voting live

मुख्यमंत्री धामी ने मां और पत्नी के साथ खटीमा में किया मतदान

Uttarakhand assembly election 2022 voting live

आचार्य बालकृष्ण और योगगुरु रामदेव ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया

उत्तराखण्ड में सुबह नौ बजे तक पड़े 5.15 फीसदी वोट, जिसमें अल्मोड़ा में 4.19%, बागेश्वर में 2.31%, चमोली में, 3.49%, चम्पावत में 4.51%, देहरादून में 5.55%, हरिद्वार में 6.36%, नैनीताल में 5.50%, पौड़ी गढ़वाल में 2.51%, पिथौरागढ़ जिले में 4.55%, रूद्रप्रयाग जिले में 5.41%, टिहरी गढ़वाल जिले में 4.36%, उधमसिंह नगर जिले में 6.64% तथा उत्तरकाशी में 2.68% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। (Uttarakhand Assembly Election LIVE)

Uttarakhand assembly election 2022 voting live

मताधिकार का प्रयोग करने के बाद महिला एवं बाल सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्य

Uttarakhand assembly election voting live

लोकसभा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने देहरादून में किया मतदान

नैनीताल जिले में लोनिवि खंड में बने बूथ पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मतदान किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां विशना देवी व पत्नी गीता धामी के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र खटीमा के आदर्श विद्यालय नगरा तराई बूथ पर मतदान किया।
पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट के मनगढ़ बूथ पर और चंपाचत के नायकगोठ बूथ ईवीएम मशीन में खराब होने की खबर आ रही है।
चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सतपाल महाराज ने सोमवार को आठ बजे बजे राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सेडियाखाल स्थित बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने देहरादून में मतदान किया।
हरिद्वार शहर विधानसभा क्षेत्र के भगवानदास संस्कृत महाविद्यालय मतदान केंद्र, रूड़की में चौधरी भरत सिंह डीएवी इंटर कॉलेज, बाजपुर में आदर्श कन्या इंटर कालेज में बने बूथों में ईवीएम और वीवीपैट मशीन में आई खराबी के कारण मतदान शुरू होने में देरी हुई है। (Uttarakhand Assembly Election LIVE)

Uttarakhand assembly election 2022 voting live

मतदान करने के बाद कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत

Uttarakhand assembly election voting live

भाजपा प्रत्याशी विशन सिंह चुफाल ने डीडीहाट में किया मतदान

Uttarakhand assembly election voting live

मतदान के बाद सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

(Uttarakhand Assembly Election LIVE)

लेख शेयर करे
  • Uttarakhand assembly election voting live
  • Uttarakhand assembly election voting live
  • Uttarakhand assembly election voting live
  • Uttarakhand assembly election voting live
  • Uttarakhand assembly election 2022 voting live

More in Assembly election 2022

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

Advertisement Enter ad code here

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement Enter ad code here

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Advertisement Enter ad code here

Lates News

To Top