Connect with us
Uttarakhand: Babita Joshi & her husband Mukesh Chandra Sharma of chamoli selected for National Athletic Competition. Chamoli Babita Joshi

Home / उत्तराखण्ड / चमोली की बबीता जोशी और उनके पति मुकेश चंद राष्ट्रीय एथलेटिक प्रतियोगिता के लिए चयनित

उत्तराखण्ड चमोली

चमोली की बबीता जोशी और उनके पति मुकेश चंद राष्ट्रीय एथलेटिक प्रतियोगिता के लिए चयनित

1 min read

Chamoli Babita Joshi: पुणे में होने वाली राष्ट्रीय सिविल एथलेटिक टूर्नामेंट के लिए हुआ बबीता जोशी का चयन, पति मुकेश चन्द्र शर्मा भी करेंगे प्रतिभाग….

राज्य की अनेकों होनहार बेटियां आज अपनी कड़ी मेहनत, लगन और काबिलियत के दम पर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इसी कड़ी राज्य के चमोली जिले के नंदा नगर की रहने वाली व्यायाम शिक्षिका बबीता जोशी भी अपनी काबिलियत के दम पर लगातार सफलता के ऊंचे ऊंचे मुकाम हासिल कर रही है। शिक्षिका बबीता ने एक बार फिर अपने हुनर को साबित किया है। जी हां… बबीता जोशी का चयन अब पुणे में होने जा रहे राष्ट्रीय सिविल एथलेटिक टूर्नामेंट के लिए हो गया है। सबसे खास बात तो यह है कि इस प्रतियोगिता में बबीता के पति मुकेश चन्द्र शर्मा भी प्रतिभाग करते हुए नजर आएंगे। पति-पत्नी दोनों का इस प्रतियोगिता में चयनित होने से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।
(Chamoli Babita Joshi)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: इंटर कॉलेज की व्यायाम शिक्षिका बबीता जोशी राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता को चयनित

आपको बता दें कि चमोली जिले के नंदा नगर क्षेत्र के सैंती कुंदनपुर गांव की रहने वाली बबीता जोशी वर्तमान में जीजीआईसी कांडई में सहायक अध्यापक व्यायाम के पद पर कार्यरत है। जबकि उनके पति मुकेश चंद शर्मा वर्तमान समय में खेल प्रशिक्षक के पद पर टनकपुर चंपावत में कार्यरत है। देवभूमि दर्शन से खास बातचीत में शिक्षिका बबीता ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए चयन प्रक्रिया देहरादून में हुई थी, जिसमें शानदार प्रदर्शन करने पर उन्हें और उनके पति को इस प्रतियोगिता के लिए चयनित टीम में सम्मिलित किया गया है। उन्होंने बताया कि अब जल्द ही पुणे महाराष्ट्र के लिए टीम जल्दी रवाना होगी। बताते चलें कि इस से पहले बबीता जोशी का चयन दिल्ली में हुई राष्ट्रीय एथलेटिक प्रतियोगिता के लिए हुआ था।
(Chamoli Babita Joshi)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: व्यायाम शिक्षिका बबीता जोशी एएनओ एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर के रूप में चयनित

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top