उत्तराखण्ड रूद्रप्रयाग
Kedarnath dham accident news: हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से वित्त नियंत्रक की मौत
1 min read
Kedarnath dham accident news: हेलीकॉप्टर के पंखे से कटकर धड़ से अलग हुआ यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी का सिर, मौके पर ही तोड़ा दम, जांच में जुटा पुलिस प्रशासन….
इस वक्त की सबसे बड़ी खबर केदारनाथ धाम से सामने आ रही है जहां रविवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा घटित हुआ है। बताया गया है कि धाम में केदारनाथ हेलीपैड निरीक्षण को पहुंचे यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी की हेलीकॉप्टर के पंखे से टकराकर मौत हो गई है। यह दुखद हादसा उस समय घटित हुआ जब हेलीपैड पर हेली से उतरते हुए अमित सैनी हेलीकॉप्टर की चपेट में आ गए। जिससे उनका सर धड़ से अलग हो गया और उन्होंने मौके पर ही दम तोड दिया।
(Kedarnath dham accident news)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड : ढाई वर्ष की बेटी के सामने पति ने पत्नी की गर्दन पर वार कर की हत्या पूरे क्षेत्र में हड़कंप
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक यह दर्दनाक हादसा क्रिस्टल एविएशन कंपनी के हेलीकॉप्टर से हुई है। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से चंद रोज पहले हुई इस दुखद घटना से स्थानीय लोगों के साथ ही शासन प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में एसडीआरएफ के अधिकारी मणिकांत मिश्रा का कहना है कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
(Kedarnath dham accident news)
यह भी पढ़ें- Pauri Garhwal Tiger Attack: पौड़ी गढ़वाल में बाघ ने किया बछिया पर हमला तमाशबीन हंसते रहे
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
