उत्तराखण्ड नैनीताल
उत्तराखण्ड बोर्ड: फरवरी से शुरू होगी 2025 की बोर्ड परीक्षाएं, शैक्षिक कैलेंडर जारी
1 min read
Uttarakhand board exam 2025: उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं अगले वर्ष फरवरी के दूसरे सप्ताह में होंगी संचालित……
Uttarakhand board exam 2025: उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षाएं अगले वर्ष फरवरी के दूसरे सप्ताह में होंगी शुरू। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने वर्ष 2024-25 के जारी शैक्षिक पंचांग में की यह बड़ी घोषणा। इसके साथ ही प्रदेश के सभी माध्यमिक विद्यालयों में राज्य आंदोलनकारी स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की जयंती 24 दिसंबर को लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाने की भी घोषणा की गई है। गौरतलब हो कि उत्तराखंड बोर्ड की हाई स्कूल की परीक्षाओं का आयोजन इस वर्ष 15 फरवरी से 13 मार्च 2024 तक करवाया था वहीं 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से 16 मार्च 2024 तक संपन्न करवाई गई थीं। जिनका परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल को घोषित हुआ था। वहीं अब 2024- 25 के जारी शैक्षिक पंचांग में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ी घोषणा की गई है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड के गरिम्य जोशी बने देहरादून रीजन में 10वीं के टाॅपर 498 अंकों से बढ़ाया प्रदेश का मान
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं अगले वर्ष फरवरी के दूसरे सप्ताह में संचालित होगी। जिसकी घोषणा माध्यमिक शिक्षा विभाग ने वर्ष 2024- 25 के शैक्षिक पंचांग में जारी की है इसके साथ ही प्रदेश के सभी माध्यमिक विद्यालयों में राज्य आंदोलनकारी स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की जयंती 24 दिसंबर को लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाने की भी घोषणा हुई है। बता दे कि शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट की ओर से जारी शैक्षिक पंचांग के मुताबिक मई के तीसरे सप्ताह में सीमैट की ओर से प्रधानाचार्यो का सतत व्यवसायिक विकास प्रशिक्षण होगा और सभी कार्य दिवसों में मिशन कोशिश के तहत प्रत्येक शनिवार को इंग्लिश स्पीकिंग डे व बाल सखा कार्यक्रम तथा अंतिम शनिवार को प्रतिभा दिवस और बैगलेस डे चौथे सप्ताह में उच्च प्राथमिक वह हाई स्कूल स्तर पर लर्निंग आउटकम का आकलन किया जाएगा। इसके साथ ही 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा तथा 20 से 30 जून तक शीतकालीन विद्यालयों में गर्मियों मे अवकाश रहेगा और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- बधाई: चंपावत की सीबीएसई 12वीं की टॉपर बनी महक बढ़ाया परिजनों का मान..
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
