Connect with us
Uttarakhand board exam 2023

Home / अल्मोड़ा / अल्मोड़ा: बोर्ड परीक्षा केंद्र के ताले तोड़ उड़ा दी उत्तर पुस्तिकाएं स्टाफ में मचा हड़कंप

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा: बोर्ड परीक्षा केंद्र के ताले तोड़ उड़ा दी उत्तर पुस्तिकाएं स्टाफ में मचा हड़कंप

1 min read

Uttarakhand Board Exam 2023:  अल्मोड़ा बोर्ड परीक्षा के दौरान हो गया बड़ा बवाल स्टाफ में मचा हड़कंप

उत्तराखंड बोर्ड की प्रदेश भर में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं चल रही है इसी से जुड़ी एक बड़ी खबर अल्मोड़ा जिले से सामने आ रही है जहां बीते रविवार की रात को भैंसियाछाना ब्लॉक के जीआईसी बाड़ेछीना स्थित बोर्ड परीक्षा केंद्र में अराजकत तत्वों ने ताले तोड़कर बोर्ड की पांच खाली उत्तर पुस्तिकाएं चोरी कर लीं।(Uttarakhand Board Exam 2023)

बीते सोमवार सुबह कक्षा का ताला टूटा देख स्टाफ में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। हैरानी इस बात की है कि प्रश्न पत्रों की निगरानी को तैनात किए गए चौकीदार को घटना की भनक तक नहीं लग पाई प्रभारी प्रधानाचार्य की तहरीर मिलने के बाद धौलछीना थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परीक्षा केंद्र के कक्ष में परीक्षा की करीब एक दर्जन खाली उत्तर पुस्तिकाएं रखी गई थी, जिनमें से पांच खाली उत्तर पुस्तिकाएं चोरी कर लीं। हालांकि अराजक तत्व बोर्ड के परीक्षा प्रश्न पत्र वाले कक्ष तक नहीं पहुंच पाए। विद्यालयी शिक्षा बोर्ड की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि जीआईसी बाड़ेछीना में ताले तोड़कर बोर्ड की सादी पुस्तकें चोरी होने की जानकारी मिली है। लिखित उत्तर पुस्तिकाएं चोरी नहीं हुई हैं।

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top