Connect with us
Uttarakhand Board Exam 2022

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए रेगुलर और प्राइवेट आवेदन करने की अंतिम तिथि घोषित

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए रेगुलर और प्राइवेट आवेदन करने की अंतिम तिथि घोषित

1 min read

Uttarakhand Board Exam 2022: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए शुरू हो रहे हैं आवेदन छात्र-छात्राएं अंतिम तिथि से पूर्व जल्द करें प्रक्रिया पूर्ण

आगामी वर्ष 2023 के लिए उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद द्वारा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया इन दिनों चल रही है। जिसके अंतर्गत प्राइवेट 10वीं और 12वीं के छात्र छात्राएं 14 अगस्त तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। इसके साथ ही 10वीं और 12वीं के रेगुलर छात्र-छात्राएं अपना आवेदन शुल्क 31 जुलाई तक जमा कर सकते हैं।(Uttarakhand Board Exam 2022)

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के अपर सचिव नवीन चंद पाठक के अनुसार 10वीं के रेगुलर छात्र-छात्राओं का शुल्क 205 रुपए है। साथ ही 12वीं के रेगुलर छात्र छात्राओं का शुल्क 405रुपए है। अगर बात करें प्राइवेट विद्यार्थियों की तो 10वीं और 12वीं के छात्र छात्राएं 14 अगस्त तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। जिसमें 10वीं के लिए 605 रुपए एवं 12वीं के लिए 705रुपए शुल्क रहेगा। यदि कोई छात्र-छात्राएं 14 अगस्त के बाद आवेदन शुल्क जमा करते हैं तो प्राइवेट छात्र-छात्राओं को लेट पेमेंट के साथ 150 रुपए अतिरिक्त देना होगा और इस लेट पेमेंट के लिए भी 24 अगस्त अंतिम तिथि रहेगी।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top