Connect with us
Uttarakhand: body reach dehradun jolly grant airport mortal remains soldier martyr saheed in Kathua terror attack jammu kashmir

Home / उत्तराखण्ड / शोक में डुबा उत्तराखण्ड: देहरादून पहुंचे पांचों बलिदानियों के पार्थिव शरीर, CM ने दी श्रद्धांजलि

उत्तराखण्ड देहरादून

शोक में डुबा उत्तराखण्ड: देहरादून पहुंचे पांचों बलिदानियों के पार्थिव शरीर, CM ने दी श्रद्धांजलि

1 min read

Uttarakhand martyr in kathua terror attack: जम्मू कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में शहीद वीर जवानों का पार्थिव शरीर पहुंचा देहरादून, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि 

Uttarakhand martyr in kathua terror attack जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में शहीद उत्तराखंड के पांचों वीर सपूतों के पार्थिव शरीर देहरादून जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर बलिदानियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी और सेना के अधिकारियों ने बलिदानियों के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जवानों के पार्थिव शरीर उनके घर भेजे जाएंगे।

यह भी पढ़िए:उत्तराखण्ड का लाल जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में शहीद 26 वर्ष की उम्र में दिया सर्वोच्च बलिदान

Uttarakhand saheed Jammu Kashmir गौरतलब हो कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ शहर से लगभग 150 किलोमीटर दूर लोहई मल्हार स्थित बदनोता गांव में सोमवार दोपहर लगभग 3 बजे आतंकियों द्वारा सेना के कुछ वाहनो को तब अपना निशाना बनाया जब सेना के जवान इलाके में नियमित गश्त पर जा रहे थे। आतंकियों द्वारा किए गए इस कायराना हमले में उत्तराखंड के गढ़वाल राइफल्स के पांच जवान शहीद हो गए । जिनमें जेसीओ (नायब सूबेदार) अनंत सिंह, हेड कांस्टेबल- कमल सिंह, राइफलमैन अनुज सिंह, नायक विनोद कुमार और राइफलमैन आदर्श नेगी शामिल हैं। मां भारती की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले ये पांचों जवान वीर भूमि उत्तराखण्ड के रहने वाले थे। जिनमें सूबेदार आनंद सिंह रूद्रप्रयाग, अनुज नेगी और हवलदार कमल सिंह, पौड़ी गढ़वाल और नायक विनोद सिंह तथा आदर्श नेगी टिहरी गढ़वाल निवासी शामिल हैं।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top