Connect with us
Uttarakhand breaking news: Chamoli gopeshwar Sports Teacher Kamal Kishore Chauhan heart attack
Image : social media ( Chamoli Breaking News)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: चमोली के गोपेश्वर शिक्षक कमल किशोर चौहान का आकस्मिक निधन….

UTTARAKHAND NEWS चमोली

Uttarakhand news: चमोली के गोपेश्वर शिक्षक कमल किशोर चौहान का आकस्मिक निधन….

1 min read

Chamoli breaking news| Chamoli teacher Kamal Kishor Joshi passes away| चमोली के गोपेश्वर क्षेत्र से दुखद खबर, शिक्षक कमल किशोर चौहान का आकस्मिक निधन

Chamoli Breaking News| Chamoli teacher Kamal Kishor Joshi passes away| उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र से एक बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर सामने आ रही है। गोपेश्वर के मल्ला नेग्वाड़ निवासी तथा राजकीय इंटर कॉलेज गमशाली-छिनका में व्यायाम शिक्षक के पद पर कार्यरत कमल किशोर चौहान का हार्ट अटैक की वजह से आकस्मिक निधन हो गया। उनके असमय निधन की खबर से पूरे क्षेत्र के साथ ही शिक्षण जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news today: उत्तराखण्ड गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेंगे 2000 ₹

खेल जगत और शिक्षा क्षेत्र को अपूरणीय क्षति (Chamoli teacher Kamal Kishor Joshi)

कमल किशोर चौहान, जिन्हें लोग स्नेहपूर्वक “कम्मू भाई” के नाम से जानते थे, चमोली जनपद के खेल जगत की एक सम्मानित और लोकप्रिय हस्ती थे। वह वॉलीबॉल के प्रतिभाशाली खिलाड़ी होने के साथ-साथ विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रेरित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। उनके निधन से शिक्षा जगत, खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों को गहरा आघात पहुंचा है।

परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों का कहना है कि उनका अचानक इस दुनिया से चले जाना विश्वास करना कठिन है। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई और बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top