ALMORA NEWS UTTARAKHAND NEWS
Uttarakhand news: अल्मोड़ा कोसी नदी में दो दोस्तों की डूबने से गई जिंदगी..
1 min read
Almora Kosi River Drowning News: अल्मोड़ा में मौत भी जुदा न कर सकी दोस्ती: दोस्त को बचाने के लिए नदी में कूदा धीरज, दोनों की दर्दनाक मौत
Almora Kosi River Drowning News: उत्तराखंड में दोस्ती की ऐसी मिसाल देखने को मिली जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। अपने दोस्त की जान बचाने के लिए एक युवक ने बिना अपनी परवाह किए उफनती नदी में छलांग लगा दी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। बचाने की कोशिश में दोनों दोस्त तेज बहाव की चपेट में आ गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़े :Ramnagar news today: रामनगर कोसी नदी में डूबने से रिजार्ट कर्मी की चली गई जिंदगी
दोस्त को बचाने के लिए लगा दी अपनी जान (Almora Breaking News)
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को मूल रूप से बागेश्वर निवासी 34 वर्षीय धीरज गढ़िया और 29 वर्षीय सोनू कनवाल, जो दुगालखोला के रहने वाले थे, अपने पांच अन्य दोस्तों के साथ घूमने के लिए कोसी नदी के किनारे देवस्थल मंदिर क्षेत्र पहुंचे थे। सभी दोस्त नदी किनारे समय बिता रहे थे। इसी दौरान सोनू नहाने के लिए नदी में उतर गया।
तेज बहाव बना काल (kosi River Accident)
नहाते समय अचानक सोनू का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा। अपने दोस्त को मुसीबत में देख धीरज ने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी। उसने सोनू को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन कोसी नदी का तेज बहाव और गहराई दोनों युवकों पर भारी पड़ गई। देखते ही देखते दोनों पानी में समा गए।
सूचना मिलते ही मची अफरा-तफरी
घटना को देख साथ मौजूद अन्य दोस्तों ने तुरंत शोर मचाया और स्थानीय लोगों के साथ पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर बचाव की कोशिशें शुरू की गईं, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। दोनों युवकों को बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: उत्तरकाशी में 13 वर्षीय छात्र को भेजा बाल सुधार गृह बच्ची के साथ की गलत हरकत
पूरे क्षेत्र में शोक, दोस्ती की मिसाल बना हादसा
बताया जा रहा है कि धीरज और सोनू की दोस्ती बेहद गहरी थी। दोनों अक्सर हर जगह साथ रहते थे और एक-दूसरे के सुख-दुख के साथी थे। इस दर्दनाक हादसे ने न केवल दोनों परिवारों को गहरा सदमा दिया है, बल्कि उनके साथ घूमने गए अन्य तीन दोस्त भी घटना के बाद से गहरे सदमे में हैं। इस मार्मिक घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सच्ची दोस्ती कभी-कभी इंसान को अपनी जान तक दांव पर लगाने के लिए मजबूर कर देती है।
