Tehri Garhwal UTTARAKHAND NEWS
Uttarakhand news : टिहरी में नाना के घर आए 4 साल के मासूम की गदेरे में डूबने से मौत….
1 min read
Uttrakhand news:In Ghansali Tehri Garhwal 4-Year-Old Boy Dies After Falling into Stream at Grandparents’ Home: नाना के घर आए 4 वर्षीय मासूम की गदेरे में डूबने से गई ज़िंदगी, परिजनों में मचा कोहराम
Uttrakhand news:In Ghansali Tehri Garhwal 4-Year-Old Boy Dies After Falling into Stream at Grandparents’ Home: उत्तराखंड के टिहरी जिले से एक हृदय विदारक घटना की खबर सामने आ रही है ,जहां पर नाना के घर आए चार वर्षीय मासूम की गदेरे में बहने से ज़िंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: रुद्रपुर में दिनदहाड़े 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या….
प्राप्त जानकारी के अनुसार टिहरी जिले के घनसाली कंडारस्यू निवासी विपिन चौहान बीते शनिवार की रात करीब 10:00 बजे घनसाली थाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनका 4 वर्षीय भांजा अयांस खेलते समय अचानक लापता हो गया है। बच्चे के अचानक लापता होने के कारण पुलिस प्रशासन ने घनसाली थाने में गुमशुदगी दर्ज की। जिसके बाद sdrf और ग्रामीणों की संयुक्त टीम ने रात भर बच्चे की तलाश की। घना अंधेरा और मौसम खराब होने के कारण उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी।
बच्चे का शव बरामद ( tehri garhwal news today)
आज रविवार की सुबह दोबारा बच्चे की तलाश शुरू की गई तो काफी खोजबीन के बाद उसका शव गांव के नीचे गधेरे में पानी किनारे मिला। बच्चे का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
यह भी पढ़े :Dehradun SIR: देहरादून में SIR ड्यूटी पर BLO से मारपीट, नशे में धुत दो भाइयों पर मुकदमा दर्ज
4 वर्षीय मासूम बच्चे ने तोड़ा दम ( tehri garhwal latest news)
बताया जा रहा है शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे क्षेत्र में तेज मूसलाधार बारिश हुई थी ,जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि इस गदेरे में आए तेज बहाव में बच्चा बह गया। बताते चले मृतक आयांश की माता निकिता पूरन सिंह खिरवेल की निवासी है जबकि उनके पति वर्तमान में वियतनाम में नौकरी करते हैं। अयांश इन दिनों अपने नाना के घर कंडारस्यू गया हुआ था जहाँ उसके साथ अनहोनी हो गई। पुलिस प्रशासन द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही जारी है।
