UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand: उत्तराखंड पूर्व अपर सचिव ओमकार सिंह का निधन, गंभीर बीमारी के बाद तोड़ा दम
1 min read
Uttarakhand breaking news Hindi : बीमारी से परेशान होकर पूर्व अपर सचिव ने की जीवन लीला समाप्त, परिजनों में शोक की लहर
Uttarakhand breaking news Hindi: Dehradun Retired Additional Secretary Omkar Singh Dies by Suicide: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर उत्तराखंड शासन के रिटायर अपर सचिव ओमकार सिंह ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। बताया जा रहा ओमकार सिंह काफी समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे जिसके चलते वो तनाव में आ गए थे।
यह भी पढ़े :Badrinath Highway News बद्रीनाथ हाईवे तीनधारा और फरासू के पास हाईवे बंद, प्रशासन अलर्ट मोड पर
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले के तीतरों क्षेत्र के रहने वाले व वर्तमान में राजधानी देहरादून के ओल्ड नेहरू कॉलोनी निवासी 61वर्षीय ओमकार सिंह बीते मंगलवार की रात घर पर अकेले थे। ओमकार की पत्नी सब्जी लेने के लिए बाजार गई थी। तभी इस दौरान उन्होंने मकान की सीढ़ियों की रेलिंग में चादर का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जैसे ही आसपास के लोगों ने उन्हें फंदे पर झूलता देखा तो उन्होंने तुरंत उन्हें फंदे से नीचे उतारा और बल्लूपुर चौक के पास निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: नैनीताल के ज्योलीकोट में 19 वर्षीय निखिल गंगवार ने फांसी लगाकर दी जान
तनाव में चल रहे थे ओमकार सिंह ( dehradun news today)
बताते चलें मृतक ओमकार सिंह उत्तराखंड शासन के अपर सचिव रह चुके थे, जो पिछले साल सचिवालय से रिटायर्ड हुए थे। ओमकार सिंह सचिवालय सेवा के बेहद अनुभवी और बुद्धिमान अधिकारी माने जाते थे। ओमकार काफी समय से बीमार चल रहे थे जिसके चलते वह तनाव में आ गए थे शायद यही वजह रही हो जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठा लिया।
