UTTARAKHAND NEWS चमोली
Uttarakhand breaking news: चमोली के कीर्ति सिंह की हिमाचल की पेपर मिल हादसे में मौत…..
1 min read
Chamoli breaking news today: उत्तराखंड के व्यक्ति की हिमाचल में मशीन से कुचलकर मौत, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़, पेपर मिल में हुआ दर्दनाक हादसा
Uttarakhand breaking news today: Chamoli Resident Kirti Singh Dies in Himachal Paper Mill Accident: उत्तराखंड के पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर पेपर मिल की फैक्ट्री में काम कर रहे चमोली जिले के एक कर्मी की मशीन में फंसने से ज़िंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़े :। Haldwani News Today: हल्द्वानी 12वीं के छात्र ने गौला नदी में लगाई छलांग शव बरामद
प्राप्त जानकारी के अनुसार चमोली जिले के कंदेरी निवासी 50 वर्षीय कीर्ति सिंह हिमाचल प्रदेश के कांगडा में औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरस स्थित जसपर पेपर मिल प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत थे। बीते शनिवार की शाम 4:30 बजे वो रोजाना की तरह फैक्ट्री में काम कर रहे थे। तभी इस दौरान पेपर मशीन पर कागज फंस गया ,जिसे निकालने के प्रयास में उन्होंने मशीन के अंदर हाथ डाला तो उनका हाथ भी मशीन की चपेट में आ गया। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि मशीन उन्हें अंदर खींचने लगी।
अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम ( chamoli news update)
हादसे को घटित होता देख वहां मौजूद अन्य कर्मचारी तुरंत मशीन बंद करने पहुंचे जिन्होंने गंभीर रूप से घायल कीर्ति सिंह को मशीन से बाहर निकाला। कीर्ति सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत बीबीएमबी अस्पताल तलबाड़ा ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद से फैक्ट्री में काम कर रहे वर्कर्स और कर्मचारियों में दहशत का माहौल है।
यह भी पढ़े :Nainital News Today: नैनीताल ओखलकांडा में चारा काट रहे ग्रामीण पर गिरा बोल्डर गई जिंदगी
गहनता से जांच पड़ताल में जुटी पुलिस प्रशासन की टीम (Himachal news today (chamoli breaking news)
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। इतना ही नहीं बल्कि इस हादसे पर फैक्ट्री परिसर का बारीकी से निरीक्षण कर कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। पुलिस इस विषय की भी जांच कर रही है की सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।
