Connect with us
Uttarakhand news Today: Bhawana Nagarkoti Reacts After Six-Year Expulsion from Congress in Pithoragarh
Image : social media ( Pithoragarh Congress News Today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / पिथौरागढ़ कांग्रेस में बड़ा बवाल, भावना नगरकोटी बोलीं- मुझे पार्टी से निकालने की हिम्मत किसी में नहीं

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ कांग्रेस में बड़ा बवाल, भावना नगरकोटी बोलीं- मुझे पार्टी से निकालने की हिम्मत किसी में नहीं

1 min read

Pithoragarh Congress News Today: पिथौरागढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, भावना नगरकोटी समेत कांग्रेस के तीन नेता 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित..

Uttarakhand news Today: Bhawana Nagarkoti Reacts After Six-Year Expulsion from Congress in Pithoragarh: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदयाल की मौजूदगी में बीते 30 जून को पिथौरागढ़ में हुई परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में व्यवधान डालने के आरोप में कांग्रेस ने तीन नेताओं को संगठन विरोधी गतिविधियों के चलते 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इन निष्कासित नेताओं में पिथौरागढ़ के पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र लुंठी, महिला कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष भावना नगरकोटी समेत दीपक लुंठी शामिल हैं। पार्टी से निष्कासित होने के बाद भावना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिस पर वो अपनी प्रतिक्रिया देती हुई नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़े :Nainital News Today: नैनीताल ओखलकांडा में चारा काट रहे ग्रामीण पर गिरा बोल्डर गई जिंदगी

बता दें पिथौरागढ़ जिले में कांग्रेस परिवर्तन संकल्प सम्मेलन के दौरान मंच पर भावना नगरकोटी समेत अन्य दो नेताओं ने पार्टी के स्थानीय विधायक के खिलाफ शब्द बाण छोड़े थे। इसके बाद विधायक कार्यक्रम को बीच में छोड़कर चले गए, वहीं घटनाक्रम ने पार्टी संगठन में गुटबाजी को हवा देने के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट दावेदारी के दृष्टिगत हलचल उत्पन्न कर दी थी। इससे कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने भावना नगरकोटी समेत महेंद्र लुंठी और दीपक लुंठी से कारण बताओं नोटिस जारी कर 3 दिन में स्पष्टीकरण मांगा था। इसके साथ ही पिथौरागढ़ की जिला महिला कांग्रेस कमेटी को भंग कर दिया गया। बताया जा रहा है कांग्रेस के तीन नेताओं ने जो व्यवधान उत्पन्न किया है वह अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है जिस पर प्रदेश महामंत्री संगठन राजेंद्र सिंह भंडारी ने इससे कांग्रेस संगठन की छवि धूमिल होना बताया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर विवादित बयान विधायक दिलीप रावत ने मांगी माफी…

निष्कासन के बाद भावना नगरकोटी का वीडियो वायरल (pithoragarh news today) 

पिथौरागढ़ की कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष भावना नगरकोटी ने पार्टी से निष्कासित होने के बाद बयान देते हुए कहा कि मुझे कांग्रेस से निकालने की हिम्मत किसी में नहीं है। मेरी रगो में स्वतंत्रता सेनानी का खून है कोई भी फर्जी नेता मुझे मेरी पार्टी से दूर नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि मेरे नेता हैं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इसके साथ ही भावना ने वीडियो में कहा कि मैं स्वतंत्रता सेनानी परिवार से ताल्लुक रखती हूं इसलिए मैं जानती हूं देश के लिए बलिदान देना क्या होता है। भावना ने बताया की उन्होंने पार्टी की बैठक में सिर्फ अपना विचार रखा है जो अनुशासनहीनता नहीं है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top