Connect with us
Chamoli Army bus accident Gopeshwar Badrinath highway
Image : social media ( Chamoli Army bus accident)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Uttarakhand Army bus accident: चमोली गोपेश्वर बद्रीनाथ हाईवे पर सेना की बस पलटी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT चमोली

Uttarakhand Army bus accident: चमोली गोपेश्वर बद्रीनाथ हाईवे पर सेना की बस पलटी

1 min read

Chamoli Army bus accident  : बदरीनाथ हाईवे पर पलटी हिमगिरी कंपनी की बस, कई सैनिक घायल...

Chamoli Army bus accident Gopeshwar Badrinath highway  : उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसे रोजाना कहर बनकर टूट रहे हैं जिसके चलते अभी तक कई सारे लोग इन हादसो का शिकार हो चुके हैं। ऐसी ही कुछ खबर आ रही है चमोली जिले से जहां पर सैनिको को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी जिसके चलते कई जवनो को चोटे आई हैं जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं देखते ही देखते सड़क पर अन्य वाहनों के साथ ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

यह भी पढ़े :Rudraprayag bus accident: रुद्रप्रयाग में कैसे हुआ बस हादसा जानिए पूरा अपडेट..

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार चमोली जिले  के ज्योर्तिमठ से सेना के जवानों को राजधानी देहरादून के रायवाला लेकर जा रही हिमगिरी कंपनी की बस आज बुधवार को गोपेश्वर सोनला के पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई जिसके कारण सेना के नौ जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जैसी ही इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित किया जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम ने चोटिल सैनिकों को 108 व प्राइवेट वाहनों के जरिए कर्णप्रयाग जिला चिकित्सालय भेजा जहां पर उनका उपचार चल रहा है जबकि अन्य जवानों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। बताते चले हादसे के दौरान बस में 31 जवान सवार थे। वो तो गनीमत रही की बस सड़क पर पलटी यदि खाई की तरफ पलटती तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top