Connect with us
Uttarakhand Char Dham Yatra News: 3 passengers died in 24 hours in Yamunotri dham

Home / उत्तरकाशी / उत्तराखंड चार धाम यात्रा में बवाल, यमुनोत्री में 24 घंटे में हुई 3 यात्रियों की मौत

उत्तरकाशी उत्तराखण्ड

उत्तराखंड चार धाम यात्रा में बवाल, यमुनोत्री में 24 घंटे में हुई 3 यात्रियों की मौत

1 min read

Yamunotri Dham News: यमुनोत्री धाम में पैदल यात्रा के दौरान 3 यात्रियों की हृदय गति रुकने से हुई मृत्यु प्रशासन में मची अफरा-तफरी

चार धाम यात्रा के शुरू होते हैं यात्रियों भारी भीड़ बढ़ रही है। वही चार धाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री धाम से 3 तीर्थयात्रियों की मृत्यु की खबर सामने आ रही है। जी हां यमुनोत्री धाम में पैदल यात्रा के दौरान 3 यात्रियों की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। बता दें कि मृत तीनों तीर्थयात्रियों की उम्र 60 वर्ष से ऊपर बताई जा रही है। मृतक तीनों तीर्थयात्री राजस्थान यूपी तथा मध्य प्रदेश के निवासी थे। बताते चलें कि मृतकों में दो पुरुष तथा एक महिला तीर्थयात्री शामिल है।(Yamunotri Dham News)
यह भी पढ़िए:उत्तराखंड :अब रेस्टोरेंट्स नहीं वसूल सकेंगे चारधाम यात्रियों से सर्विस चार्जेस

प्राप्त जानकारी के अनुसार चार धाम यात्रा में निकले 3 तीर्थयात्रियों की पैदल यात्रा के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मृतकों में अनुरुद्ध प्रसाद जायसवाल उम्र 65 वर्ष निवासी सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश,कैलाश चौबीसा उम्र 63 वर्ष निवासी डूंगरपुर राजस्थान तथा शकुन परिहार उम्र 63 वर्ष निवासी जबलपुर मध्य प्रदेश शामिल है। तीनों तीर्थयात्रियों की मौत यमुनोत्री धाम मैं पैदल यात्रा के दौरान हुई। तीनों यात्रियों की इस तरह से मौत के बाद से प्रशासनिक विभागों में खलबली का माहौल है। प्रशासन द्वारा यमुनोत्री धाम के पैदल मार्गों पर ऑक्सीजन की व्यवस्था को ठीक करने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम को आदेश जारी कर दिए गए हैं। वही यात्रियों की मौत के बाद से अन्य यात्रियों को स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद ही यात्रा करने का सुझाव दिया जा रहा है।

Continue Reading

More in उत्तरकाशी

To Top