Connect with us
alt="uttarakhand people Trapped in all over India "

Home / उत्तराखण्ड / सीएम ने कहा कल से भेजी जाएंगी प्रवासियों को लाने के लिए गाड़ियां,देखिए विडियो

उत्तराखण्ड देहरादून

सीएम ने कहा कल से भेजी जाएंगी प्रवासियों को लाने के लिए गाड़ियां,देखिए विडियो

1 min read

Uttarakhand: प्रवासियों को लेने शनिवार से रवाना होगी बसें, घर वापसी के लिए आवश्यक है पंजीकरण..

गृहमंत्रालय से आदेश जारी होने के बाद उत्तराखण्ड सरकार (uttarakhand) पूरी कोशिश कर रही है कि जल्द से जल्द प्रवासियों की घर वापसी हो सकें। इसके लिए खुद मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत हर रोज इसकी योजना की खुद समीक्षा कर रहे हैं। आज शाम अपने फेसबुक अकाउंट से रूबरू हुए मुख्यमंत्री ने खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रवासियों को घर लाने के लिए शनिवार से बसें चलेंगी, और आने वाले दिनों में ट्रेनें भी संचालित की जाएगी। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों से भी प्रवासियों को होम क्वारंटीन करने की प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की और इसके लिए उनका समर्थन भी मांगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य सभी जिलों में भी आवागमन की अनुमति आगामी 4 म‌ई से दे दी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के ग्रीन जोन वाले जिलों में अंतर जनपदीय यात्राएं करने पर होम क्वारंटीन होने की कोई आवश्यकता नहीं है।


यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड प्रवासियों के घर वापसी के लिए जारी हुए नंबर अंकित कराए अपनी जानकारी

बीते गुरुवार को सरकार ने जारी किए थे फोन नम्बर और वेबसाइट, अब तक 87 हजार से अधिक लोग करा चुके हैं पंजीकरण:-

गौरतलब है कि बीते गुरुवार को सरकार की तरफ से कुछ फोन नम्बर और प्रवासी यात्रा पंजीकरण का एक वेबसाइट लिंक जारी किया गया था। इसमें सभी प्रवासियों से पंजीकरण कराने के लिए कहा गया था ताकि राज्य सरकार के पास विभिन्न राज्यों में फंसे हुए प्रवासियों की सही जानकारी पहुंच सकें। अभी तक 87 हजार से अधिक प्रवासी उत्तराखण्ड में वापस आने के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने खुद इसकी जानकारी इस वीडियो के माध्यम से दी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ग्रीन जनपदों वाले जिलों में सभी सेवाओं को धीरे-धीरे सुचारू किया जाएगा। यहां 4 म‌ई से सभी सरकारी कार्यालय भी खुलेंगे लेकिन केवल 33 फीसदी कर्मचारियों को ही कार्यालय में उपस्थित होने की अनुमति होगी।




यह भी पढ़ें:- अन्य राज्यों में फंसे उत्तराखण्ड के लोगों को प्रदेश में वापसी की बनी योजना, यहां करें पंजीकरण

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top